अर्जुन रौतेला आगरा। दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। विद्यालय परिवार ने विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक शलभ गुप्ता, निदेशिका ईशा गुप्ता, प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल, शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा गणपति बप्पा के स्वागत के साथ हुआ। इस दौरान सभी ने उत्साहपूर्वक गणपति बप्पा के जयकारे लगाए और पुष्पवर्षा कर भगवान गणेश का अभिनंदन किया।
इसके बाद पुरोहितों के मार्गदर्शन में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। गणपति को इत्र, फल, पान, पुष्प, धूप, दीप एवं नैवेद्य अर्पित किया गया। मंत्रोच्चारण के बीच हवन भी संपन्न कराया गया। विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और उपस्थित लोगों ने श्रद्धाभाव से पूजा में सहभागिता की।

पूजा-अर्चना के उपरांत भगवान गणेश की विधिवत स्थापना की गई और आरती की गई। इस अवसर पर गणेश जी को प्रिय मोदक का भोग लगाया गया। आरती के बाद सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि भारतीय संस्कृति और पर्व-त्योहार विद्यार्थियों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें श्रद्धा, संस्कार और सामूहिकता की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्यों की सहभागिता रही।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel



