गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
विसर्जन यात्रा के बाद सूरत में रातभर चला विशेष सफाई अभियान, 3,800 से अधिक कर्मचारी मैदान में उतरे
सूरत: गणेश विसर्जन यात्रा के समापन के बाद सूरत शहर को स्वच्छ बनाने के लिए महानगरपालिका द्वारा रातभर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों पर जमा हुए कचरे को हटाने के लिए मनपा के सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों ने युद्धस्तर पर सफाई कार्य किया।
शहर के करीब 407 रूटों पर 3,600 से अधिक सफाई कर्मचारियों तथा लगभग 300 सुपरवाइजरों सहित 3,800 से अधिक कर्मचारियों को सफाई कार्य में लगाया गया। सफाई कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में वाहनों को भी तैनात किया गया।
विसर्जन यात्रा के दौरान सड़कों पर जमा हुए कचरे के साथ-साथ पानी की बोतलों और अन्य कचरे को भी यात्रा समाप्त होते ही हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। सफाई टीमों ने रातभर लगातार काम करते हुए कुछ ही घंटों में लगभग 100 टन कचरा सड़कों से उठाया।
मनपा के इस विशेष सफाई अभियान के चलते सुबह होने से पहले ही विसर्जन यात्रा के प्रमुख मार्गों की सफाई कर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सामान्य करने का प्रयास किया गया।
रातभर कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा
विसर्जन यात्रा के बाद शहर में बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने की संभावना को देखते हुए मनपा प्रशासन ने पहले से ही सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों एवं वाहनों की तैनाती की थी। कर्मचारियों ने रातभर काम कर सड़कों की सफाई की और कचरा निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया।
मनपा की सफाई टीमों की तत्परता से विसर्जन यात्रा के बाद कुछ ही घंटों में प्रमुख मार्गों को साफ करने में मदद मिली।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel


