गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
## खाकी की दरियादिली: वस्त्रापुर पुलिस ने स्वर्गीय कालूभाई के परिवार को ₹1.11 लाख की आर्थिक सहायता देकर पेश की मानवता की मिसाल
गुजरात प्रदेश अहमदाबाद: पुलिस का कर्तव्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहना भी है। इस मानवीय भावना का सराहनीय उदाहरण वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने प्रस्तुत किया है।
वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत स्वर्गीय कालूभाई का अचानक निधन हो जाने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस कठिन परिस्थिति में परिवार की आर्थिक परेशानियों को समझते हुए वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने संवेदनशीलता का परिचय दिया।
**महिला पुलिस इंस्पेक्टर गीता चौधरी के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने स्वेच्छा से सहयोग राशि एकत्रित कर कुल ₹1,11,000 की आर्थिक सहायता स्वर्गीय कालूभाई के परिवार को प्रदान की।**
पुलिसकर्मियों की इस पहल ने शोकाकुल परिवार को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ यह भरोसा भी दिलाया कि दुख की घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। यह पहल साबित करती है कि पुलिस की वर्दी के पीछे एक संवेदनशील हृदय भी है, जो जरूरत पड़ने पर समाज के लोगों की मदद के लिए आगे आता है।
आमतौर पर पुलिस की चर्चा अपराध नियंत्रण, आरोपियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था के संदर्भ में होती है, लेकिन वस्त्रापुर पुलिस की इस पहल ने पुलिस विभाग के मानवीय और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी उजागर किया है।
वस्त्रापुर महिला पुलिस इंस्पेक्टर गीता चौधरी और समस्त पुलिस स्टाफ की इस संवेदनशील पहल की सराहना की जा रही है। यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है और संदेश देता है कि **सच्ची मानवता वही है, जो किसी के दुख में उसके साथ खड़ी रहे।**
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




