गुजरात प्रदेश सुरत शहर सचिन पुलिस स्टेशन विस्तार+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश**सूरत शहर के सचिन क्षेत्र में चार दिन से लापता 17 वर्षीय किशोरी का कोयली खाड़ी से मिला शव, परिवार में शोक की लहर**

**कनसाड गांव के पास खाड़ी में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का होगा खुलासा**

*गुजरात प्रदेश*सूरत।** सूरत शहर के सचिन पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लापता 17 वर्षीय किशोरी का शव गुरुवार सुबह कनसाड गांव के पास स्थित कोयली खाड़ी से बरामद होने की घटना सामने आई है। इस घटना से किशोरी के परिवार और स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन के निकट लाजपोर स्थित मदीना पार्क क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी रविवार शाम से लापता थी। परिजनों द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन चार दिनों तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।

गुरुवार सुबह कनसाड गांव के पास कोयली खाड़ी के पानी में किशोरी का शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस एवं फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को बाहर निकलवाया।

फिलहाल किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

**इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।**

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    140 किलो गांजे के साथ विशाल नामदेव पाटिल गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर में 70 लाख रुपये से अधिक कीमत के गांजे के मामले में फरार आरोपी विशाल नामदेव पाटिल गिरफ्तार* गुजरात…

    गुजरात प्रदेश बारडोली में अजीब+++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट **बारडोली के पास पूरे परिवार को नहर में फेंकने की सनसनीखेज वारदात, तीन लोगों की मौत, दो बच्चे अब भी लापता** **13 वर्षीय…

    Leave a Reply