उत्तर विधानसभा क्षेत्र का होगा संपूर्ण विकास: विनोद बंसल*

*उत्तर विधानसभा क्षेत्र का होगा संपूर्ण विकास: विनोद बंसल*

*कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल ने बल्केश्वर में वाहन रैली निकालकर किया चुनाव प्रचार*

आगरा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी उत्तर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी, व्यापारी नेता और प्रमुख समाजसेवी विनोद बंसल ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया। बल्केश्वर क्षेत्र में वाहन रैली निकालकर चुनाव प्रचार किया।

साथ ही, डोर टू डोर कैंपेनिंग कर उन्होंने अपने लिए वोट मांगे और लोगों से वादा किया कि अगर मुझे आपने विधायक बनाया तो उत्तर विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास होगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। व्यापार तरक्की करेगा। महंगाई कम होगी। कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाएगी।

जनसंपर्क के दौरान बलकेश्वर, आवास विकास, बोदला, दयालबाग और न्यूआगरा क्षेत्र में लोगों ने फूल माला पहनाकर और साफा बांधकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान उनके साथ मुन्नू चौबे, बॉबी भाई, संजय श्रीवास्तव, अनिल राणा, गीता गुप्ता, पूनम वरुण, कमलेश शर्मा, नीतू शर्मा, अमित लवानिया, अजय चाहर, निशा, प्रियंका, अमृता, मोहित बंसल, अंकुर अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जेल से बाहर आते ही आज़म खान को ईडी ने गिरफ़्तार किया

    रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन… जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR… जानें क्या है 494 करोड़ का मामला रामपुर।…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply