बहराइच * अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री चेतना संस्थान मैदानी आश्रम में महिला प्रज्ञा पुराण कथा समापन * मनोज त्रिपाठी

बहराइच 26 मई , अखिल विश्व गायत्री परिवार – गायत्री चेतना संस्थान मैदानी आश्रम (डीगिहा परिसर) में महिला प्रज्ञा पुराण कथा समापन अवसर पर उपस्थित सैंकड़ों गायत्री परिजनों ने नशा उन्मूलन महा-अभियान से जुड़ने का सामुहिक संकल्प लिया ।
गायत्री चेतना संस्थान के तत्वावधान में आयोजित महिला प्रज्ञा पुराण कथा समापन अवसर पर उपस्थित गायत्री परिजनों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ गायत्री परिजन श्रीमती माता दीक्षित ने कहा कि , हिन्दू संस्कृति के उत्थान में महिलाओं का महती योगदान रहा है आवश्यक इस बात की है कि , घरों में गायत्री देवालय की स्थापना कर महिलाएं बच्चों को बचपन से संस्कारित कर भारतीय संस्कृति की गरिमा के अनुरूप मार्गदर्शन करें ताकि आने वाली पीढ़ी , परिवार समाज व राष्ट्र के नव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें और समाज को सही दिशा दिखाए ।
चेतना संस्थान के प्रमुख ट्रस्टी आर०पी०एन श्रीवास्तव जी ने कहा कि , साधना , उपासना व आराधना को जीवन मे आत्मसात कर हम युगद्रष्टा वेद मूर्ति पंडित श्री राम शर्मा आचार्य के दिखाए गए रास्ते पर चलकर अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं । उन्होंने गायत्री मंत्र को ब्रह्माण्ड का महामंत्र बताते हुए उपस्थित लोगों से नियमित गायत्री मंत्र जप का आवाहन किया।
महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष बहराइच (अवध) संजीव श्रीवास्तव ने , नशा को मानव जीवन के लिए अभिशाप बताते हुए उपस्थित परिजनों का आवाहन किया कि वे अवैध नशा क्रय-विक्रय व उपभोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मिशन द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण महा-अभियान में अग्रणी भूमिका तय करें तभी नशा पर पूर्ण विराम सम्भव है ।

कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी राजन श्रीवास्तव ने किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रेखा श्रीवास्तव , वंदना सिंह , शशि पाण्डेय , कांति मिश्रा , मिथलेश श्रीवास्तव , मंजू मिश्रा , प्रीति सिंह , निर्मला श्रीवास्तव , आदि लोग उपस्थित रहे ।
गायत्री परिजन गुप्ता बंधुओं ने युग संगीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों से गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे समाजिक जन जागरण कार्यक्रम से जुड़ने का आवाहन किया ।
समापन अवसर पर गायत्री परिजनों ने सामुहिक रूप से अवैध नशा कारोबार क्रय-विक्रय व उपभोग पर पूर्ण नियंत्रण के लिए जन जागरण चलाने के सामुहिक संकल्प लिया ।मनोज पति त्रिपाठी ब्यूरो चीफ बहराइच ,, 80 81 46 67 87 , हम हर पल आपके साथ ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    मजबूत हड्डियां, सुरक्षित सड़कें और स्वस्थ कार्यशैली का संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘आगरा मूव्स बेटर-2026’ के तहत मंगलवार को शहर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 16…

    अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञता से संवरेगी बचाए गए हाथियों की देखभाल

    अर्जुन रौतेला मथुरा। विश्व हाथी दिवस से पहले वाइल्डलाइफ एसओएस ने बचाए गए हाथियों की आजीवन देखभाल और कल्याण को और बेहतर बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत किया है।…

    Leave a Reply