पेट्रोल पंपों की मनमानी के कारण सूख रही किसानों की फसलें ईश्वर त्यागी

भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईश्वर त्यागी के निर्देशानुसार मेरठ मंडल उपाध्यक्ष अनुज यादव ने आज ग्राम सिकंदरपुर में एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें अनुन यादव ने कहा हापुड़ जिले में पेट्रोल पंप पर किसानों के साथ हो रही बदसलूकी के मामले सामने आ रहे हैं किसान की फसलों की सिंचाई के लिए खुला डीजल नही दिया जा रहा है जिसके कारण किसानों की फसलें सूख रही है पेट्रोल पंपों की मनमानी के कारण सरकारी कार्यों में भी रुकावट देखने के मिल रही है ना तो किसान अपने सिंचाई के उपकरणों को लेकर पेट्रोल पंप पर आएगा ना ही कार व मोटरसाइकिल में तेल खत्म होने पर उसको लेके जाया जायेगा ।इसी के साथ नरेंद्र ठेकेदार ने कहा डीजल द्वारा चलने वाले उपकरणों के लिए अगर डीजल लेने पेट्रोल पंप पर जाते है तो कर्मचारी डीजल व पेट्रोल देने से इंकार कर देते है प्रशासनिक अधिकारियों ने मना किया है किसी भी व्यक्ति को खुला तेल नही दिया जाएगा ये कह कर उनको धमकाया जा रहा है किसान की फसलों में हो रहे नुकसान को लेके प्रशासनिक अधिकारियों जल्द ही एक्शन ले नही तो भारतीय किसान यूनियन क्रांति कल गढ़मुक्तेश्वर तहसील का अनेक मुद्दो को लेकर घेराव करेगा। इस मौके पर सुभाष ठाकुर , कंचीद, सुरेंद्र यादव, अनमोल त्यागी, पप्पू,,अशोक कुमार,चंद्रपाल सिंह,कपिल,निखिल सिंह,सुखाल सिंह,आयुष यादव,विनोद, बबलू प्रधान,आदि लोग मौजूद रहे

*रिपोर्ट जावेद चौधरी*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला, देखने को उमड़ी भीड़।

    मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला , देखने को उमड़ी भीड़। कोसीकलां। मां पथवारी देवी मेला कमेटी द्वारा आयोजित 42वें वार्षिक मेले के अंतर्गत शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी का भव्य…

    बहराइच * आकाशीय बिजली गिरने से युवक का दर्दनाक मौत *मनोज त्रिपाठी.

    बहराइच के तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्भौरी के मजरा मिसरन पुरवा में आज शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया l कुदरत का बेहद मार्मिक और दुखद मंजर…

    Leave a Reply