बहराइच * थाना रामगांव के थाना ध्यक्ष ने किशुनपुर मीठा में शांत्ति समिति की की बैठक * मनोज त्रिपाठी

आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कठोर कार्रवाईः एसओ

किशुनपुर मीठा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

बहराइच। प्रदेश के मौजूदा हालात के मद्देनजर कानून का पालन करने व शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से एसएसपी केशव कुमार चैौधरी के निर्देश पर थानाध्यक्ष रामगांव ने किशुनपुर मीठा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रामगांव संजय सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि लोग अफवाह पर ध्यान न दे। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है। यदि कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट या कमेन्ट संज्ञान में आता है। जिससे सौहार्द बिगड़ने की संभावना बनती है। तो ऐसे मामलों में भी नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व अनुमति के किसी प्रकार के धार्मिक जुलूसों के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। इस कार्य के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि असामाजिक एवं खुराफाती लोगों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। किसी प्रकार के व्हाट्सएप ग्रुपों, फेसबुक, ट्वीटर आदि सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक पोष्ट धार्मिक उन्मांद फैलानी की टिप्पणियों जैसी बात संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई भी की जायेगी। किसी भी व्यक्ति को सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नही होगी। यदि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के कृत में संलिप्त पाया जाता है। तो उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में मौलाना, समाजसेवी व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मनोज पति त्रिपाठी ब्यूरो चीफ बहराइच , 8081466787 ,, हम हर पल आपके साथ ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन।

    ।। कोसी कलां ।। रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन। कोसीकलां की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण…

    Leave a Reply