बहराइच * अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में कस्बा चौकी नानपारा में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न * मनोज त्रिपाठी

*अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार के नेतृत्व मे कस्बा नानपारा में पीस कमेटी मीटिंग संपन्न, आपसी भाईचारा बनाए रखने की की गई अपील*

 

नानपारा बहराइच। जनपद में शांति व्यवस्था के मद्देनजर एसएसपी बहराइच केशव कुमार चैौधरी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार शर्मा द्वारा कस्बा नानपारा में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि मौजूदा हालातों को देखते हुए सभी को अत्यंत सतर्क संवेदनशील व आपसी भाईचारा बना कर रखनें की आवश्यकता है, आप सभी लोग अफवाह पर ध्यान न दे। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है। यदि कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट या कमेन्ट संज्ञान में आता है। जिससे सौहार्द बिगड़ने की संभावना बनती है। तो ऐसे मामलों में भी नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व अनुमति के किसी प्रकार के धार्मिक जुलूसों के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। इस कार्य के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि असामाजिक एवं खुराफाती लोगों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। किसी प्रकार के व्हाट्सएप ग्रुपों, फेसबुक, ट्वीटर आदि सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक पोष्ट धार्मिक उन्मांद फैलानी की टिप्पणियों जैसी बात संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई भी की जायेगी। किसी भी व्यक्ति को सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नही होगी। यदि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के कृत में संलिप्त पाया जाता है। तो उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अलावा क्षेत्राधिकारी नानपारा , जंग बहादुर यादव, SDM नानपारा , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानपारा व थाना क्षेत्र के अन्य समाजसेवी व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।मनोज पति त्रिपाठी ब्यूरो चीफ बहराइच , 8081466787 , हम हर पल आपके साथ ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किरावली। नगर पंचायत किरावली की बोर्ड बैठक सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में…

    Leave a Reply