6 बजे तक सदर उपचुनाव में प्रतिशत रहा

आजमगढ़ 23 जून 22
करहल से विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लोकसभा से त्यागपत्र देने के बाद रिक्त हुई सदर आजमगढ़ लोकसभा की सीट पर आज मतदान सकुशल संपन्न हो गया,जनपद में कहीं कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है,प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रही, तथा तेज धूप की वजह से मतदान प्रतिशत में कमी रही परंतु 1 बजे के बाद थोड़ा सा बारिश की वजह से मौसम में नरमी दिखी और पोलिंग बूथों पर मतदाताओं का पहुंचना जारी रहा,3 बजे तक जनपद में 37.82 % मतदान की सूचना रही ,फिर धीरे धीरे मतदान का प्रतिशत बढ़कर 5 बजे तक 45.97% हुआ,फिर 6 बजे मतदान समाप्ति होने पर 46.84% पर मतदान समाप्त हो गया।
जनपद में त्रिकोणीय मुकाबला का आसार है किसी भी प्रत्यासी को स्पष्ट जनादेश मिलता दिखाई नहीं दे रहा है,किसी बूथ पर कोई मजबूत तो किसी बूथ पर कोई मजबूत,सभी प्रत्यासी अपने अपने जीत का दावा कर रहे है परंतु तीनो दलों के समर्थको में अपने अपने प्रत्यासी को जिताने का दंभ भर रहे है।अब सबकी निगाह 26 जून परिणाम पर टिकी है।परिणाम चाहे जो होगा पर आंकलन परिणाम तक चलता रहेगा।

रिपोर्टर
आदित्य नारायण वर्मा
ब्यूरो चीफ
TN NEWS 24
आवाज़ जुर्म के खिलाफ
आजमगढ़।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply