दै. मुंबई हलचल समाचार पत्र के संस्थापक व संपादक दिलशाद एस. खान को महाराष्ट्र गौरव अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

दै. मुंबई हलचल समाचार पत्र के संस्थापक व संपादक दिलशाद एस. खान को महाराष्ट्र गौरव अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

 

अमरदीप दैनिक ने मनाई अपनी 14वां सालगिरह

 

मुंबई। चौदा वर्ष पूर्व अमरदीप दैनिक की शुरूवात की गई थी, और गुरुवार 12 जनवरी 2023 को मुंबई के कांदिवली स्थिति राघूलीला लीला मॉल के सेठिया बैंक्वेट में मनाया गया अखबार का 14वां वर्धापन दिन। आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री रामकुमार पाल जी की सहायता से महाराष्ट्र भर से चुने गए 100 से अधिक समाज सेवी, व्यापारी, पुलिस कर्मी, वकील, संपादक, पत्रकार, डॉक्टर, फिल्म एवं संगीत क्षेत्र से जुड़ी व्यक्ति विशेष को महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फिल्म, टेलीविजन से जुड़ी हस्तियां, डॉक्टर्स इंजीनियर, कला जगत, संपादन, पत्रकारिता, न्यायिक व्यस्था से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री रामकुमार पाल जी एवं पुनीत ईसार जी द्वारा निर्मित नाटक रामायण का पूर्व दर्शन उपस्थित मेहमानो के सामने प्रस्तुत किया गया। संपादन क्षेत्र में अपने निरपक्ष संपादन एवं पत्रकारिता के लिए दै. मुंबई हलचल समाचार पत्र के संस्थापक संपादक जनाब दिलशाद एस. खान साहेब को महाराष्ट्र गौरव अवॉर्ड श्री पुनीत इस्सर जी, संगीतकार श्री दिलीप सेन जी एवं श्री अभिजीत राणे जी के हाथों से दिया गया। दिलशाद एस. खान साहेब के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी प्रकोष्ठ उत्तर मुंबई गुजराती विभाग के संयोजक एवं तारा माँ चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री धर्मेश जोशी को उनके महिला सशक्तिकरण के कार्यों के लिए, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री अजय दुबे जी को अपने नारी सीक्षा के कार्यों के लिए, नारी सम्मान संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुंदरी ठाकुर जी, पी. वी लीगल के एडवोकेट श्रीमती स्वाति पंड्या जी को विवाहों के विलय को बचाने के लिए और तुलसी आर्ट गैलरी के संचालक श्री यश जोशी जी को अपने राज्य राजस्थान की पौराणिक कला को घर घर पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किरावली। नगर पंचायत किरावली की बोर्ड बैठक सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में…

    Leave a Reply