करीब दर्जन भर श्रद्धालुओं की मौत

Shahjahanpur News पुल पर पहुंचते ही तेज गति के कारण ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। दूसरी ट्राली पर मौजूद ग्रामीणों ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाल लिया गया। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है।

शाहजहांपुर : Shahjahanpur News : भागवत कथा के लिए कलश भरने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पुल की रेलिंग तोड़ती हुई गर्रा नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक 14 लोगों के मरने की आशंका है। एसपी एस आनंद समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। तिलहर क्षेत्र के सुनौरा अजमतपुर गांव में रविवार से भागवत कथा का आयोजन होना है।

इससे पहले कलश यात्रा निकाली जानी थी, जिसके लिए दो ट्रैक्टर ट्रालियों में बैठकर महिलाएं व पुरुष क्षेत्र के ही बिरसिंहपुर में गर्रा नदी के लिए रवाना हुए थे। पुल पर पहुंचते ही तेज गति के कारण ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। दूसरी ट्राली पर मौजूद ग्रामीणों ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाल लिया गया। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सूरत के कॉजवे पर अधेड़ उम्र का आदमी ज़मीन पर कूदा या यह कोई हादसा था? फायर ब्रिगेड ने उसे ज़िंदा बाहर निकाला

    सूरत में देर रात करीब 11 बजे एक अधेड़ व्यक्ति कॉजवे से नीचे गिर गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कीचड़ में फंसे व्यक्ति को बाहर…

    जर्जर बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

    जर्जर बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा किरावली/बिचपुरी। बिचपुरी ब्लॉक के ग्राम नागर में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की…

    Leave a Reply