आगरा एत्मादपुर:–संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सघन दस्त नियंत्रण पकवाड़ा

आगरा एत्मादपुर:–संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सघन दस्त नियंत्रण पकवाड़ा जोकि 7 जून से 22 जून तक मनाया जाता है का शुभारंभ एत्मादपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एत्मादपुर से एक जन जागरूकता रैली निकालकर किया गया ।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यह है कि इन दिनों उल्टी दस्त के केस होने की संभावना अधिक होती है इसके मद्देनजर यह सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाता है, ताकि लोगों में दस्त नियंत्रण के प्रति जागरूकता हो। कोई भी बच्चा या बड़ा डिहाईड्रेशन का शिकार ना होने पाए साथ ही सुपोषण को भी सुनिश्चित किया जाए। इसके तहत 7 जून से 22 जून तक प्रत्येक घर में प्रति बच्चा एक पैकेट के हिसाब से ओ आर एस तथा जिंक की गोलियों का वितरण आशाओं के माध्यम से कराया जा रहा है ।सभी स्वास्थ्य केंद्रों उप केंद्रों पर ओआरएस व जिंक कॉर्नर बनाए गए हैं जिन पर आकर कोई भी इसका लाभ ले सकता है। आज इस कार्यक्रम में डॉक्टर संजीव वर्मा डॉ स्मिता डॉ अनुज बीपीएम अंशुल , परवेज सूरज कुमार ब्लॉक टीकाकरण इंचार्ज अमितांशु नारायण प्रीति सिंह रेखा उत्तम सिंह राकेश शर्मा आमोद गुप्ता सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा

    बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा किरावली। बजरंगदल के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को…

    जय बाबा बर्फ़ानी अमरनाथ यात्रा 2026 का आज से हुआ शंखनाद, बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों के साथ पहला जत्था रवाना

    ​जय बाबा बर्फानी! अमरनाथ यात्रा 2026 का शंखनाद; ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ पहला जत्था रवाना ​जम्मू/श्रीनगर | 3 जुलाई, 2026: दशकों पुरानी आस्था, अटूट विश्वास और भोलेनाथ के…

    Leave a Reply