बस हादसे में 26 यात्रियों की जान चली गई

महाराष्ट्र के बुलढाना जिले सिंदखेड़ राजा शहर के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में 26 यात्रियों की जान चली गई. यह हादसा समृद्धि एक्सप्रेस वे पर हुआ है. यहां सिटीलिंक ट्रेवल्स की लक्जरी बस नागपुर से मुंबई जा रही थी.

 

बस का एक्सीडेंट होने के बाद उसमें आग लग गई. देखते ही देखते बस धधकने लगी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक 26 लोगों की जान चली गई.

 

बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन का कहना है कि बस में कुल 33 लोग सवार थे, जिनमें से 26 की मौत हो गई, जिनमें 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस वे पर जा रही बस का टायर फट गया था, जिसके बाद वह खंभे और डिवाइडर से टकरा गई. इसके बाद पलटी तो उसमें आग लग गई.

 

वहीं पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुई लग्जरी बस नागपुर से मुंबई जा रही थी, तभी पिंपलखुटा गांव के पास देर रात करीब 1.30 बजे वह एक खंभे से टकराकर डिवाइडर से टकराई. उसमें आग लग गई. पुलिस का कहना है कि 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सूरत: सावरिया मिल में भीषण हादसा, अनियंत्रित पिकअप/ट्रक ने महिला मजदूर को कुचला; आरोपी ड्राइवर फरार

    सूरत: सावरिया मिल में भीषण हादसा, अनियंत्रित पिकअप/ट्रक ने महिला मजदूर को कुचला; आरोपी ड्राइवर फरार   सूरत । शहर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सावरिया मिल परिसर में आज…

    हर संभावित जगह पर चल रहा सर्च ऑपरेशन गाय चराने गए 45 वर्षीय बुधाभाई भरवाड़ लापता, NDRF और पुलिस की सर्च ऑपरेशन सुबह से जारी

    हर संभावित जगह पर चल रहा सर्च ऑपरेशन   गाय चराने गए 45 वर्षीय बुधाभाई भरवाड़ लापता, NDRF और पुलिस की सर्च ऑपरेशन सुबह से जारी   सूरत। लगातार हो…

    Leave a Reply