हेल्पिंग और फाउंडेशन ने प्राथमिक कन्या विद्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस

 

*शहर की अग्रणीय सामाजिक संस्था एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने धूमधाम से प्राथमिक विद्यालय कन्या नया घेर में स्वतंत्रता दिवस मनाया।*

शहर की अग्रणीय सामाजिक संस्था एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में धूमधाम से प्राथमिक विद्यालय कन्या नया घेर में स्वतंत्रता दिवस मनाया।
प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आरंभ मंगलाचरण के साथ हुआ उसके बाद एनजीओ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई जैसे डांस, भाषण, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता।
सभी बच्चों ने इन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया।

एनजीओ द्वारा सभी प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया तथा सभी शिक्षकों को भी गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
सभी बच्चों बिस्कुट, चिप्स, चॉकलेट बांटी गई।

इस अवसर पर एनजीओ की अध्यक्ष व फाउंडर सुमन सुराना ने बताया कि, इन बच्चों को देखकर कहीं से लग भी नहीं रहा था कि यह सरकारी स्कूल के बच्चे हैं इतनी सुंदर इन्होंने प्रस्तुति दी की सब बच्चों ने मन मोह लिया।
एनजीओ की एग्जीक्यूटिव मेंबर डॉक्टर वीना जैन जी ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुमन सुराना के अलावा, सचिव डॉ. हरवीर सिंह चौहान, स्कूल की प्रिंसिपल मंजू चेंगरानी, अंशुल खंडेलवाल, एग्जीक्यूटिव मेंबर डॉ. नूतन गहलोत, डॉ. बीना जैन, डॉ. अंकित जैन, प्रिया वर्मा, जितेंद्र सिंह आकांक्षा सारस्वत आदि उपस्थित थे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * एसएसबी की 42 वीं वाहिनी द्वारा मानव तस्करी के मामले में एक भारतीय नाबालिग बालिका का सफल रेस्क्यू. नेपाली युवक तस्कर को किया गया गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी.

    मानव तस्करी के मामले में एक भारतीय नाबालिग बालिका का सफल रेस्क्यू एवं एक नेपाली संदिग्ध तस्कर की गिरफ्तारी कमांडेंट, 42वीं वाहिनी गिरीश चंद्र पांडेय सशस्त्र सीमा बल के कुशल…

    योगीराज क्लासेज के छात्रों ने यूपी बोर्ड में लहराया परचम

    योगीराज क्लासेज के छात्रों ने यूपी बोर्ड में लहराया परचम   यूपी बोर्ड 2026 के इंटरमीडिएट के घोषित परिणामों में भगतजी मार्केट स्थित योगीराज क्लासेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन…

    Leave a Reply