आगरा की धर्मनगरी छीपीटोला में 6वां मुनि दीक्षा दिवस समारोह 

आगरा की धर्मनगरी छीपीटोला में 6वां मुनि दीक्षा दिवस समारोह

आगरा में निर्मल सेवा सदन छीपीटोला, आगरा में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज,मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज जी, आर्यिका श्री 105 आर्षमति माताजी संसघ के सानिध्य में 6वां मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज का मुनि दीक्षा समारोह मनाया गया बड़े धूमधाम से मनाया गया l सबसे पहले दीप प्रज्जवलन और महिला मंडल द्वारा सुन्दर मंगलाचरण किया गया।

मुनि श्री का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट और बालिका मण्डल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया l मुनिश्री के दीक्षा दिवस पर देश के विभिन्न प्रांतों से आए हजारों भक्तों ने भाग लिया। इस मौके पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। आज के ही दिन मुनि साक्ष्य सागर जी महाराज ने पांच वर्ष पूर्व आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज से मुनि दीक्षा प्राप्त की थी। प्रांगण में आयोजित दीक्षा समारोह में मध्य प्रदेश,दिल्ली राजस्थान, आदि प्रांतों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। दोपहर में जैसे ही मुनिश्री के संघ का मंच पर आगमन हुआ समूचा परिसर उनके जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मंच संचालन सतेंद्र जैन साहूला ने किया l मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर की जीवनी पर नाटिका प्रस्तुत किया गया व पूजन हुआ l

इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष अनिल जैन कांटा, मंत्री प्रवेश जैन, रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सी.ए,राजेश जैन, रोहित जैन चक्रेश जैन, विवेक जैन, आशु जैन (बाबा), ,मुन्ना लाल, सतीश चंद्र, सतेंद्र साहुला, मुरारी लाल जैन,पवन जैन, दिनेश जैन, राजीव जैन, प्रवीन जैन (नेताजी), दीपक जैन,नितिन जैन, विराग चैन ,सौरभ जैन राहुल जैन (वासु), मनोज जैन, अखलेश, पवन, राजीव, आदिश, मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि थे l मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना की 7 अक्टूबर 2023 को सुबह 8:30 बजे निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला आगरा में होगा l

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Editor In Chief TN NEWS 24

    बदलते वक्त का, बदलते भारत का, आज के हर युवा पीढ़ी की, पहली पसंद.... TN NEWS 24 आवाज़ जुर्म के खिलाफ़ 

    Related Posts

    बाले मियाँ के उर्स में चिस्ती की मजार पर मनी बसंत पंचमी:पीले फूलों से सजा आस्ताना, कव्वालों ने पेश किए कलाम

    फतेहपुर सीकरी सुलाह कुल की नगरी में बसंत पंचमी के अवसर पर हुरमत शैख़ शैख़ सलीम चिस्ती के मजार और आस्ताना परिसर में विशेष आयोजन किया गया। परिसर को पीले…

    माँ सरस्वती के जन्मोत्सव पर सरस्वती शिशु मंदिर में हवन-पूजन व विद्यारंभ संस्कार संपन्न

    माँ सरस्वती के जन्मोत्सव पर सरस्वती शिशु मंदिर में हवन-पूजन व विद्यारंभ संस्कार संपन्न। कोसी कलां (मथुरा)। माँ सरस्वती के पावन जन्मोत्सव एवं विद्यारंभ संस्कार के शुभ अवसर पर श्री…

    Leave a Reply