लक्ष्मी धनगर के नेतृत्व में मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जंमतिथि

अलीगढ़ (अर्जुन रौतेला)। दिनांक 11 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी ज़िला कार्यालय अलीगढ़ पर भारत रत्न, प्रख्यात समाजवादी नेता, विचारक, संपूर्ण क्रांति आंदोलन के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में समाजवादी वक्ताओं ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण को नमन करते हुये उनके ऐतिहासिक आंदोलन पर प्रकाश डाला।

समाजवादी पार्टी की अलीगढ़ जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने कहा कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण को आजादी के आंदोलन में क्रन्तिकारी साहसिक योगदान एवम निडर नेता के रूप में जाना जाता है, आजादी के बाद तानाशाही सत्ता के विरुद्ध उनके क्रांतिकारी आह्वान से देश में चली सप्तक्रांति के बदलाव से पूरा देश तानाशाही सत्ता के विरुद्ध बदलाव के लिए खड़ा हो गया था, इसलिए उनको लोकनायक कहा गया।वर्तमान की उत्तर प्रदेश एवम केंद्र सरकार क्रूरता एवम तानाशाही की सभी सीमाएँ लाँघ रही है, ऐसे में उनके विचारों को अनुसरण एवम आत्मसात करने की आवश्यकता है।

तानाशाही के कारण ही प्रदेश सरकार ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित जेपी म्यूजियम में माल्यार्पण करने से रोकने की भरपूर कोशिस की, प्रदेश सरकार ने बॉउंड्री के साथ लोहे की चादरों की बेरीकेडिंग एवम प्रवेश द्वार पर ताला लगाकर तमाम तरह की बधायें खड़ी की। यह तानाशाही सरकार का सबसे शर्मनाक एवं घोर निंदनीय कृत्य है | प्रदेश सरकार की तमाम बधाओं के बावजूद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण कर लोकनायक जय प्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति के नारे को वर्तमान में सार्थक किया है।

गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. बादशाह खान ने किया।

विचार गोष्ठी को प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर ठा.रक्षपाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, ज़िला उपाध्यक्ष सलीस अहमद खान, ज़िला उपाध्यक्ष राजीव यादव,  जिला कोषाध्यक्ष राजेश यादव, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह नायक,  वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रधान, मनोज चौधरी, प्रेम सिंह माहौर, आईपी कश्यप, कुंवर बहादुर बघेल, शाकिर अंसारी, प्रवेश यादव, बाबा फरीद आजाद, राजीव सेनानी, अभिषेक धनगर, प्रमोद यादव, पुंडीर जगदीश प्रधान, इनामुल हक, सुनीता यादव, प्रमोद यादव, सुशील यादव, डॉ. अजय धनगर आदि नेताओं के साथ-साथ अन्य दर्जन लोग भी मौजूद रहे |

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply