बहसी दरिंदों के मामले लगातार, मासूम को बनाया दरिंदगी का शिकार

एत्माद्द़ौला इलाके में भाई दूज पर घर से निकली 11 वर्षीय बालिका दरिंदगी का शिकार हो गई। बस्ती के युवक ने उसे रास्ते से अगवा कर लिया। निर्माणाधीन मकान में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म किया।

घर लौटी बालिका की हालत देख स्वजन के होश उड़ गए। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आरोपित अरविंद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

 

एत्माद्दौला की रहने वाली 11 वर्षीय बालिका बुधवार को भाई दूज पर अपनी मां के साथ मामा के घर दूज करने के लिए जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान बालिका सामान लेने के लिए घर से निकलकर पास की दुकान पर जाने लगी। उसे आरोपी अरविंद ने रास्ते में दबोच लिया। उसे पास के निर्माणाधीन मकान में लेकर गया और वहां धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया।

 

दर‍िंदगी के बाद बालिका को वहां छोड़कर आरोपित भाग गया। बदहवास हालत में घर लौटी बालिका की हालत देख स्वजन के होश उड़ गए। उसकी हालत गंभीर देख स्वजन अस्पताल लेकर भागे। घटना की जानकारी पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बालिका के पिता के तहरीर पर आरोपित अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अस्पताल में भर्ती बालिका की हालत में पहले से सुधार है।

एसीपी छत्ता सर्कल आरके सिंह ने बताया कि आरोपी अरविंद अपने जीजा के पास रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply