मन की बात का आज 107 वां एपिसोड, PM मोदी देश विदेश के लोगों के साथ साझा करेंगे अपने विचार

 पीएम नरेंद्र मोदी आज आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 107वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के जरिये देश-विदेश के लोगों के साथ अपने मन की बात साझा करेंगे।वह महीने के आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं।
पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 107वीं कड़ी होगी।

प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम आकाशवाणी व दूरदर्शन के सभी नेटवर्क पर ऑन एयर किया जाएगा। आकाशवाणी, वेबसाइट और न्‍यूज ऑन एआईआर (AIR) मोबाइल एप पर भी उपलब्‍ध होगा। आकाशवाणी, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा।

इस दिन हुआ था पहला प्रसारण

बहुचर्चित कार्यक्रम मन की बात के पहले एपिसोड का प्रसारण 3 अक्टबर, 2014 को हुआ था। पीएम मोदी हर माह के अंतिम रविवार को इस कार्यक्रम को संबोधित करते हैं। यह एक मासिक रेडियो कार्यक्रम हैं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड में पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    अर्जुन रौतेला आगरा। रोशनी डॉ. आर.एस. सोढ़ी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता व्याख्यान एवं बालिका…

    मजबूत हड्डियां, सुरक्षित सड़कें और स्वस्थ कार्यशैली का संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘आगरा मूव्स बेटर-2026’ के तहत मंगलवार को शहर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 16…

    Leave a Reply