मॉडल्स के जलवे से रोशन हुई फैशन रनवे वीक की शाम*

द पाल्म बुर्ज कैफे में देश के तमाम राज्यों की तीन दर्जन मॉडल्स ने बिखेरे जलवे*

आगरा | फैशन रनवे वीक 2021 देशभर से आई तीन दर्जन मॉडल्स के जलवों से रोशन हुआ। कैटवॉक करती मॉडल्स। रंग-बिरंगे परिधानों में सतरंगी रोशनी में फैशन प्रेमियों के बीच अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने पहुंची, तो द पाल्म बुर्ज का हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

एक पहल और राउंड टेबल इंडिया संस्था की ओर से बुधवार को आयोजित हुए फैशन रनवे वीक के बीच में हॉलीवुड और वॉलीवुड गानों के बीच मॉडल्स के साथ ही फैशन प्रेमी थिरकने को मजबूर हो गए। बाल श्रम निषेध का संदेश फैशन प्रेमियों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।

फैशन शो में पश्चिमी और भारतीय संस्कृतिका तड़का भी कई बार दिखाई दिया। विभिन्न राज्यों की मॉडल्स के तरह-तरह के मेकअप देख फैशन प्रेमी गद्गगद हो गए। इससे पहले फैशन शो का शुभारंभ महापौर नवीन जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत स्टैलेन्ट ग्रुप की निर्देशिका शिल्पी वार्ष्णेय और शैलेन्द्र वार्ष्णेय ने किया। सभी का धन्यवाद फैशन डायरेक्टर राज चाहर ने दिया। संचालन एंकर शिवम् भारद्वाज ने किया। शो की कोरियोग्राफी कपिल आहूजा ने की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूनम सचदेवा, बबिता चौहान, हरी शु कुमार, हिनाकेत गुप्ता, जया सिंह, शिल्पा भाटिया, शिवम् चावला, डीजे साहिल, स्वेता वार्ष्णेय, विश्वेश त्रिवेदी, अंकित खंडेलवाल, आशुतोष वार्ष्णेय, ऋचा अरोरा, जिज्ञा जपरा, इरफान खान, आयन खान, रूबी निर्मल, प्रीत सहाय आदि मौजूद रहे।

*12 राउंड में हुआ फैशन शो*
स्टैलेन्ट ग्रुप की निर्देशिका शिल्पी वार्ष्णेय ने बताया कि बारह राउंड में आयोजित हुए फैशन रनवे में 40 मॉडल्स ने पाश्चात्य परिधानों को भारतीय परिधानों में प्रस्तुत किया। डिजायनरों द्वारा तैयार वैवाहिक, फैस्टिवल और इंडो-वेस्टर्न परिधानों को दिखाया गया। एक पहल पाठशाला के बच्चो द्वारा बनाये हुए थैले, रंगीन मोमबत्तियां और आर्टिफिशियल ज्वेलरी का प्रदर्शन किया।

*मंच से दिया चौदह वर्ष से कम उम्र बच्चो को श्रम ना करने का सन्देश*
एक पहल के मनीष राय ने कहा कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम ना कराकर उन्हें शिक्षा दिलाने और आगे बढ़ने के लिए जागरूक करना ही कार्यक्रम का मुख्य सन्देश है। इसके लिए फैशन रनवे में बाल श्रम निषेध के सन्देश की तख्तियां हाथ ले कर मॉडल रेम्प पर कैटवॉक किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एक्शन मोड में एसपी: चेकपोस्ट से लेकर थानों तक का औचक निरीक्षण, अवैध माइनिंग और रिस्पॉन्स टाइम पर सख्त निर्देश

    पाकुड़: जिला पुलिस कप्तान (एसपी) आज पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। दिनांक 05.05.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष (Dial 112), मुफ़स्सिल थाना, मालपहाड़ी ओ.पी. सहित चांदपुर…

    बंगाल-असम एवं पुडूचेरी की जीत पर गोपीनाथपुर में भाजपा का भव्य उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल

    पाकुड़: पश्चिम बंगाल, असम और पुडूचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न झारखंड के…

    Leave a Reply