सीकरी पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर की चादरपोशी

सीकरी पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर की चादरपोशी, परिसर का भ्रमण कर स्मारकों को देखा


आगरा पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल ने फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की। परिसर का भ्रमण करके स्मारकों का अवलोकन किया
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने फतेहपुर सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह के दर्शन किए। उन्होंने दरगाह पर चादरपोशी के बाद मन्नत का धागा बांधा। इसके बाद परिसर का भ्रमण करके मुगलिया स्मारकों का अवलोकन किया।
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना दोपहर को पत्नी के साथ फतेहपुर सीकरी पहुंचे। वह हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे।

 

दरगाह में चादरपोशी कर मन्नत का धागा खोला फिर उसे पुन: बांधा। इसके बाद एएसआई विभाग के इमरान कुरेशी गाइड के साथ परिसर का भ्रमण करके स्मारकों का अवलोकन किया। दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, अनूप तालाब, पंचमहल, चौपड़, तुर्की सुल्तान पैलेस, ख्वाब गाह, मरियम पैलेस, जोधाबाई पैलेस का अवलोकन किया।


दिल्ली के उपराज्यपाल अपनी पत्नी के साथ फतेहपुर सीकरी में स्मारकों का अवलोकन किया।
दरगाह में शाही कव्वालों की सुफियाना कव्वालियां भी सुनीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर पुलिस के साथ फोटोग्राफी भी कराई। पुलिस के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर एसडीएम दिव्या सिंह, तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अमित मुद्गल, एसीपी पूनम सिरोही, संरक्षण सहायक दिलीप सिंह, कमांडर नागेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


पत्नी के साथ फतेहपुर सीकरी का भ्रमण करते दिल्ली के उपराज्यपाल मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छी जगह है। हमारी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। कहा कि तीन वर्ष पहले भी वह यहां आए थे। दरगाह में आने के बाद मिलने वाला सुकून बयां नहीं किया जा सकता। एएसआई द्वारा यहां संरक्षण के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। योगी सरकार ने भी इस इलाके के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    के पी ग्रुप के सी एम डी डॉ श्री फारूक पटेल बताया कि वाइब्रेंट गुजरात केवल एक इवेंट ही नहीं बल्कि परिवर्तन की प्रेरक शक्ति है

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट वाइब्रेंट गुजरात केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि परिवर्तन की प्रेरक शक्ति है: केपी ग्रुप के CMD डॉ. फारुक पटेल सूरत: वाइब्रेंट गुजरात रीजनल…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के बमरोली क्षेत्र के पीपल्स कोऑपरेटिव बैंक में धन ट्रांसफर रैकेट का पर्दाफाश बैंक मैनेजर की सतर्कता से लगी रोक

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के बमरोली क्षेत्र में संदिग्ध बैंक खातों के जरिए धन ट्रांसफर रैकेट का पर्दाफाश गुजरात प्रदेश सूरत: शहर के…

    Leave a Reply