ए.पी.एस इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाया टैलेंट

ए.पी.एस इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाया टैलेंट

आगरा । ए. पी. एस इंटर कॉलेज ने अपना 27वां वार्षिक उत्सव जोश और उत्साह के साथ मनाया। बच्चों ने इस उत्सव में बढ़-चढ़ कर रूचि दिखाई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत धुन के साथ की गई, जिसके लिए स्कूल के विद्यार्थियों ने बैंड बजाया। स्कूल के फाउंडर रमेश यादव का सभागार में पहुंचते ही स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेमेंद्र यादव उपस्थित रहे ।इसके बाद दीप प्रज्वलित किया गया। डायरेक्टर गायत्री यादव ने स्कूल की उपलब्धियों का जिक्र किया। पहली परफार्मेंस स्कूल के नन्हे-मुन्नों की रही, जिसमें उन्होंने डिस्को डांस प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चों ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने गूंज नाटक पर प्रस्तुति भी दी जिसमें एसिड अटैक को प्रस्तुत किया गया और सामाजिक रूप से यह संदेश दिया गया कि अपनी मानसिक कुटिलता को छोड़कर समाज के वातावरण को स्वस्थ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। वहीं रंगारंग कार्यक्रम में कराटे कला का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने गिद्दे और भांगडे पर भी प्रस्तुति दी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को इस मौके पर सम्मानित भी किया गया। सम्मान समारोह में उन्हें ट्राफियां व सर्टिफिकेट दिए गए। डायरेक्टर

गायत्री यादव ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्कूल की हर गतिविधि में भाग लेना हर विद्यार्थी का कर्तव्य है, इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है और सीखने की प्रक्रिया में कभी पिछड़ना नहीं चाहिए। फाऊंडर रमेश यादव, डायरेक्टर गायत्री यादव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल नेहा चौहान साथ में समस्त ए पी एस स्टॉफ उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  फतेहपुर सीकरी। विकासखंड क्षेत्र के बस स्टैंड से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जनआक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में क्षेत्र की…

    किरावली में गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन

    किरावली में गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन किरावली। गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत सोमवार को किरावली में सनातनियों, गौरक्षकों एवं साधु-संतों द्वारा प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार…

    Leave a Reply