पुलिस वालों को जमकर पीटा, झगड़े की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

प्रतापगढ़, संवाददाता। दीवार बनाने को लेकर चल रहे जमीन के विवाद को सुलझाने पहुंचे थाने के तीन सिपाहियों की पिटाई कर दी गई। मामले में दंपती और उसके बेटे के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई गई है।

फतनपुर थाने के सिपाही उपेंद्र सिंह गुर्जर सोमवार दोपहर अपने साथी रामप्रताप व गोविंद के साथ नौडेरा गया था। वहां प्रेम नारायण शुक्ल व कृपाशंकर शुक्ल के बीच दीवार बनाने को लेकर जमीन का विवाद चल रहा था। आरोप है कि बातचीत के दौरान प्रेमचंद, उसके पुत्र अनिकेत और पत्नी मीरादेवी पुलिसकर्मियों पर हमलावर हो गए। वे सिपाहियों से मारपीट करने लगे। उपेंद्र का कॉलर पकड़ लिया। इससे उसकी वर्दी के बटन टूट गए। उपेंद्र ने मामले में प्रेमचंद, उसके बेटे और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    कागज़ी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, 5.07 करोड़ की फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा में राज्य कर विभाग की जांच के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ…

    Leave a Reply