शराबी सास करती है बहू से तरह-तरह के चखने की फरमाइश

*शराबी सास करती है बहू से तरह-तरह के चखने की फरमाइश*

*बहू-सास के बीच शराब को लेकर विवाद परिवार परामर्श केंद्र जा पहुंचा आपको बता दें बहू ने इसकी शिकायत अपने पति से की तो पति ने मां को समझाने की बजाय अपनी पत्नी को ही फटकार लगा दी और पत्नी के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई और करीब 8 महीने से वहीं रह रही है। ऐसे में उसने पुलिस से इस मामले की शिकायत कर दी तो यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।*

आपको बता दें सरकारी चिकित्सालय में काम करने वाले सिकंदरा के युवक की शादी लोहामंडी की युवती से हुई थी। एक साल पहले हुई शादी में करीब चार महीने तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। इसके बाद सास और बहू में विवाद होने लगा। दरअसल ससुर की मौत के बाद युवती की सास रोजाना शाम को शराब पीने बैठ जाती थी। बहू ने कई बार इस बात का विरोध किया। शराब पीने के दौरान सास बहू से घर में तरह-तरह का चकना बनाने की मांग करती थी। लेकिन बहू को यह बात नागवार गुजरी जिसकी वजह से दोनों में विवाद होने लगा।

जब शराबी सास से परेशान बहू ने पति से शिकायत की तो पति ने उसे डांट कर उसके साथ मारपीट कर दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पत्नी का आरोप है कि ससुर की मौत के बाद सास हर रोज शराब पीने लगी है। उससे तरह-तरह के चखने की फरमाइश करती है। जिसको लेकर कई बार सास और बहू के बीच विवाद हुआ । पति भी अपनी मां की तरफदारी करने लगा। इसके बाद यह पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस ने इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र में स्थानांतरित कर दिया।

परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ अमित गौड़ ने बताया कि बहू और सास के बीच शराब को लेकर हुए विवाद में दोनों को समझाने का प्रयास किया गया। आज दूसरी बार सास और बहू को बुलाया गया था लेकिन सास परामर्श केंद्र में नहीं पहुंची। अगर अगली बार सास नहीं आई तो कार्रवाई की जाएगी

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply