श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल प्रदेश मंत्री ने मनाई दृष्टि बाधित बच्चो के साथ होली

श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल प्रदेश मंत्री ने मनाई दृष्टि बाधित बच्चो के साथ होली

दिनांक 18.03.24 को आगरा दृष्टिबाधित विद्यालय कालिंदी विहार आगरा में आज दृष्टि बाधित बच्चों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल प्रदेश मंत्री भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी प्रणित उत्तरप्रदेश उपस्थित थे।
वीरेन्द्र कुमार मित्तल जी का स्वागत फूलों की माला और पट्टिका पहनाकर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि विशेष श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी, सचिव श्री स्वामी प्रताप जी, विद्यालय प्रधानाचार्य श्री फिरोज आलम के द्वारा सरस्वती वंदना एवम् दीप प्रज्वलित कर किया गया।
होली मिलन समारोह में सभी ने एक दूसरे को प्राकृतिक गुलाल लगाए और होली की शुभकामनाये दी।

इस अवसर पर श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल प्रदेश मंत्री जी ने सभी बच्चों को गुलाल लगाकर उन्हे आशीर्वाद दिया और बच्चों को होली की महत्वता के बारे में जानकारी दी की होली का त्योहार बहुत ही पावन त्यौहार है। इस दिन सब एक दूसरे को गले लगाकर गुलाल लगाते हैं।
संस्थान के प्रधानाचार्य फिरोज आलम ने होलिका दहन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन सचिव स्वामी प्रताप सिंह बघेल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार मित्तल प्रदेश मंत्री, स्वामी प्रताप बघेल विद्यालय संचालक, फिरोज आलम प्रधानाचार्य,संस्थापक जगन्नाथ सिंह जी, अध्यक्ष राकेश कबीर जी, उपाध्यक्ष बॉबी पोरवाल, श्री राम गुप्ता, जकिया बानो,जान्हवी, शशिकला,योगेश बघेल, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  फतेहपुर सीकरी। विकासखंड क्षेत्र के बस स्टैंड से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जनआक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में क्षेत्र की…

    बहराइच * झोलाछाप डाक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत परिजनों का आरोप * मनोज त्रिपाठी.

    खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरीमाफी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितिथियों मे मौत हो गई जिमींदार गुप्ता उम्र ( 35 ) पुत्र नारायण गुप्ता के परिजनों ने बताया कि…

    Leave a Reply