ईद के मोके पर ताजमहल मे की नमाज़ अदा प्रवेश रहा निःशुल्क

आज देशभर में ईद का पर्व बड़ें ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. यूपी के आगरा में ईद को लेकर लोगों खासा उत्साह देखा गया है. लोग सुबह से ईद की तैयारियों में लगें थे. ईद के मौके पर घरों में अच्छे-अच्छे पकवान बनाए गए.
तो वहीं नमाजियों ने आज ताज महल पहुंचकर ईद की नमाज अदा की. संगेमरमरी इमारत ताजमहल में बड़ी संख्या में नमाजी एक साथ ताजमहल में जमा हुए और ईद की नमाज अदा की. ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोग ताजमहल के अंदर पहुंचे और ईद की नमाज में शामिल हुए.

गले लगकर दी ईद की मुबारकबाद
ईद के मौके पर ताजमहल में 2 घंटे के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया था इसमें सभी नमाजी और पर्यटक सुबह 7 बजे से 9 बजे तक निशुल्क प्रवेश पर ताजमहल का दीदार कर रहे थे. रमजान के पाक महीने में पूरे महीने रोजेदारों ने रोजा रख अपनी दुआएं मांगी और आज ईद के मौके पर नमाज अदा की. ईद के अवसर पर नमाजी एक साथ ताजमहल पर पहुंचे पर नमाज अदा कर देश में भाईचारा और अमन चैन को दुआ मांगी. इस मौके पर नमाजी दुआ कर रहे है , अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए दुआ कर रहे थे. छोटे छोटे बच्चे आपस में एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे थे.

बच्चों में ईद की खुशी
ईद पर एक दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद
ईद के मौके पर नमाजियों ने एक साथ ताजमहल में नमाज अदा की और देश भर में अमन चैन की दुआ मांगी. ताजमहल के अंदर नमाजी एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दे दी. इस दौरान छोटे छोटे बच्चे ताजमहल में ईद की मुबारकबाद देते नजर आए. नमाजियों ने नमाज अदा कर देश भर भाईचारा कायम रहे और भारत देश दुनिया भर में चमके इसके लिए दुआ मांगी. आज बड़ी संख्या नमाजी ताजमहल में जमा हुए और ईद की मुबारकबाद दी.

ईद पर मीठी सिंवई के साथ चाइनिज आइटम्स का तड़का, मेहमानों के स्वागत के लिए बन रहे पास्ता-चाउमिन

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु   सूरत। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागुन एकादशी के पावन पर्व पर सूरत शहर…

    Leave a Reply