जिलाधिकारी ने पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण

आजमगढ़ 10 मई 2024
आजमगढ़ जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने आज सिधारी आजमगढ़ पर तमसा नदी के किनारे आजमगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने लगाये गये पौधों में नियमित रूप से पानी डालने हेतु निर्देशित किया। बाउंड्री के किनारे शेड वाले ऊंचे पेड़ लगाने के निर्देश दिये। उन्होने पार्क मे एक किनारे छोटा तालाब बनाने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पार्क में बच्चों के लिए नए डिजाइन वाले झूले एवं अन्य उपकरण लगाने के निर्देश दिये। उन्होने पार्क में एक निर्देश बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत कृषि विभाग परिसर में मतदान हेतु पीठासीन अधिकारियों को बस्ता मे दिए जाने वाले लेखन सामग्री (फार्म, पटरी, पेन, पेंसिल, गोंद, पीठासीन की डायरी, मेडिकल किट आदि) की पैकेटिंग/पैकेजिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि समय से पैकेटिंग/पैकेजिंग कर ली जाए।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी लेखन सामग्री/परियोजना निदेशक श्री अखिलेश तिवारी, सहायक नोडल अधिकारी लेखन सामग्री/जिला कृषि अधिकारी डॉ0 गगनदीप सिंह उपस्थित रहे।

ब्यूरो प्रमुख
आदित्य नारायण वर्मा

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में काम के बहाने ऑफिस में बुला कर नवालिक लड़की के साथ दुष्कर्म मुख्य आरोपी के समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में काम के बहाने ऑफिस बुलाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म; मुख्य आरोपी समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज *गुजरात प्रदेश सूरत, दिनांक 04 मई, 2026*…

    रेलवे के विभिन्न मुद्दों को सूरत के सांसद श्री मुकेश दलाल ने संसद में रेल्वे प्रशासन ने किया धारदार अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट रेलवे के विभिन्न मुद्दों को लेकर सांसद मुकेश दलाल ने सदन में उठाई आवाज सूरत से दररोज श्रमिक एक्सप्रेस तथा मुंबई के लिए…

    Leave a Reply