ब्राह्मण धर्मशाला से नगर भ्रमण करते हुए निकली महाराजा रावण की सवारी।

।।  कोसीकलां ।।

ब्राह्मण धर्मशाला से नगर भ्रमण करते हुए निकली महाराजा रावण की सवारी।

छाता छेत्र के कस्बा कोसी कलां में सोमवार की सांय को ब्राह्मण धर्मशाला से बैण्डबाजों की मधुर ध्वनि के साथ नगर भ्रमण करते हुए महाराज रावण की सवारियां निकली। जिसमें रावण के अटटाहासों से वातावरण गूंजायमान हो उठा। चारों ओर महाराजा रावण के जयकारे गूंजते नजर आए। श्री रामलीला संस्थान कोसीकलां के तत्वावधान में लंकापति महाराज रावण की सवारी बैण्डवाजों के साथ ब्राह्मण धर्मशाला से निकली।

 

शोभायात्रा के आगे चल रहे लंका के राक्षसों की मुनादी एवं ढोल-नगाढों ने लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया। रावण की सवारियों को देखने के लिए जगह जगह चौराहों, सड़कों, पर भीड़ एकत्रित होने लगी । सवारियां ब्राह्मण धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगरपालिका, रेलवे स्टेशन, पुराना जी टी रोड, घंटाघर , बल्देव गंज, भरत मिलाप चौक, सब्जी मंडी, भगवती मंदिर, आदि जगहों से नगर भ्रमण करते हुए रामलीला धर्मशाला पर जाकर संपन्न हुई। रामलीला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अक्टूबर 2021, मंगलवार को गणेश पूजन एवं नारद मोह लीला का मंचन रामलीला मैदान में किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चारों ओर चाक चौबंद नजर आई।  रामलीला अध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, जगदीश प्रसाद सुपानिया, निर्भय पांडे, सत्य नारायण पुरोहित, दिनेश अगरारिया, नवल किशोर, सुभाष अग्रवाल वेद प्रकाश गोयल, धर्मवीर शर्मा, अजय गोयंका, अजय ठाकुर, अन्नू वैध, केके अग्रवाल, दयाशंकर अग्रवाल, राजकुमार सैनी, मनोज सक्सेना, गिर्राज सिंह, दीपक बडगूजर, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सौरभ जैन, रामलीला संस्थान के पदाधिकारियों सहित आदि कार्यकर्ता नगर भ्रमण करते हुए सवारियों के साथ चलते हुए नजर आ रहे थे।

रिपोर्टर – विष्णु कुमार ।
चैनल से जुड़ने , खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें ।
मो.न. –8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु   सूरत। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागुन एकादशी के पावन पर्व पर सूरत शहर…

    Leave a Reply