बहराइच * महाराजगंज में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर फायरिंग में युवक की मौत, जारी कठोर कार्यवाही*मनोज त्रिपाठी.

महसी क्षेत्र में रेहुआ मंसूर गांव की प्रतिमा रविवार शाम को विसर्जन के लिए रवाना हुई। जुलूस हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में पहुंची। बाजार निवासी अब्दुल हमीद के घर के सामने से निकल रहे जुलूस में लोग जयकारा लगा रहे थे। इसी दौरान मूर्तियों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बीच ही उपद्रवियों ने गोली चला दी।
गोली लगने से रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) पुत्र कैलाश नाथ उर्फ पुताई घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह सूचना महाराजगंज बाजार पहुंची तो लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दिए। चार मकान जलाकर राख हो गई। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएससी के जवान पहुंचे हैं।रामगाँव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर के दो लोगों को गोली लगी है, राजन को भी गोली लगी है ये घायल हुए हैं, तिवारी पुरवा के सुधाकर तिवारी के सिर में चोट लगी है, सिपहिया प्यूली के दिव्यांग सत्यवान घायल, अखिलेश बाजपेयी घायल हुए है । मूर्तियों का विसर्जन रोक दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के सामने शव रखकर मृतक के परिजनों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। शहर की प्रतिमाओं का विसर्जन रोक दिया गया है। इसके अलावा फखरपुर, राम गांव, शिवपुर व कैसरगंज क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रोक दिया गया है। बहराइच – सीतापुर हाईवे पर भी जाम कर दिया गया है।और आधे जिले में घटना से अफरा तफरी मच गई है। पुलिस लोगों को समझाने का काम आकर कर रही है।जिला अधिकारी मोनिका रानी व महसी के विधायक सुरेश्वर सिंह ने मृतक के परिजनों से शव को पोस्टमार्टम के लिए राजी कर लिया । जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला घटित घटना पर सक्रिय हैं।उन्होंने कहा है कि उपद्रवियों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी । एसओ हरदी व चौकी इंचार्ज महसी सस्पेंड, सीएम योगी ने इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है दोषी छोडें नहीं जाये दिये हैं निर्देश।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    राजा शिवाजी फिल्म को किया जाए मनोरंजन कर मुक्त : दीपक सक्सेना

    अर्जुन रौतेला आगरा। शिवसेना के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्र एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के कुशल मार्गदर्शन में तथा मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक (एनडीए गठबंधन एवं…

    आर.बी.एस. कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में जीवंत हुआ इतिहास

    अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई में स्थित आर.बी.एस. कॉन्वेंट स्कूल में आज वार्षिकोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल रंगारंग प्रस्तुतियों…

    Leave a Reply