बहराइच * सांप्रदायिक बवाल – मूर्ति विसर्जन जुलूस पर फायरिंग में युवक की मौत,कई घायल, कारण – जिले में मूर्तियों का विसर्जन रुका, एसओ हरदी, चौकी इंचार्ज सस्पेंड,महसी विधायक ने कहा मृतक के शव का पीएम होगा *मनोज त्रिपाठी.

महसी क्षेत्र में रेहुआ मंसूर गांव की प्रतिमा रविवार शाम को विसर्जन के लिए रवाना हुई। जुलूस हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में पहुंची। बाजार निवासी अब्दुल हमीद के घर के सामने से निकल रहे जुलूस में लोग जयकारा लगा रहे थे। इसी दौरान मूर्तियों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बीच ही उपद्रवियों ने गोली चला दी।
गोली लगने से रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) पुत्र कैलाश नाथ उर्फ पुताई घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह सूचना महाराजगंज बाजार पहुंची तो लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दिए। चार मकान जलाकर राख हो गई। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएससी के जवान पहुंचे हैं।रामगाँव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर के दो लोगों को गोली लगी है, राजन को भी गोली लगी है ये घायल हुए हैं, तिवारी पुरवा के सुधाकर तिवारी के सिर में चोट लगी है, सिपहिया प्यूली के दिव्यांग सत्यवान घायल, अखिलेश बाजपेयी घायल हुए है । मूर्तियों का विसर्जन रोक दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के सामने शव रखकर मृतक के परिजनों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। शहर की प्रतिमाओं का विसर्जन रोक दिया गया है। इसके अलावा फखरपुर, राम गांव, शिवपुर व कैसरगंज क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रोक दिया गया है। बहराइच – सीतापुर हाईवे पर भी जाम कर दिया गया है।और आधे जिले में घटना से अफरा तफरी मच गई है। पुलिस लोगों को समझाने का काम आकर कर रही है।जिला अधिकारी मोनिका रानी व महसी के विधायक सुरेश्वर सिंह ने मृतक के परिजनों से शव को पोस्टमार्टम के लिए राजी कर लिया । जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला घटित घटना पर सक्रिय हैं।उन्होंने कहा है कि उपद्रवियों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी । मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    बिना दस्तावेज अनाज भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहसपुर लोहारा के जैन ट्रेडर्स और दाल मिल में छापेमार कार्रवाई

    रिपोर्ट : रूपेश चंद्रवंशी स्थान : कवर्धा, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़   बिना दस्तावेज अनाज भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहसपुर लोहारा के जैन ट्रेडर्स और दाल मिल…

    गुजरात प्रदेश भावनगर जिले में महिला पुलिस कर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है दोस्ती का गलत फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला पुलिस कर्मी को धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया

    २२/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर जिले में महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म, पर राज्य में महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल राज्य में महिला सुरक्षा…

    Leave a Reply