आगरा की बेटी का भौकाल, बॉलीवुड का हिला दिया बेस, नजरों से धोखा की धूम

आगरा की बेटी अंबिका कोहली का म्यूजिकल वीडियो मचा रहा धूम, हर तरफ नजरों से धाेखा की चर्चा

− अपनी थिरकन पर बॉलीवुड सुपर स्टार्स को नचा रहीं अंबिका, मुंबई में बनाई पहचान

− सलमान खान से लेकर टाइगर श्राफ तक को कर चुकी हैं अब तक कोरियोग्राफ

− बैक ग्राउंड आर्टिस्ट से शुरु किया सफर, आज कर रहीं सुपर स्टार्स के साथ काम

आगरा। ताजनगरी की प्रतिभाओं में विशेष ताज के रूप प्रसिद्धि पा रहीं अंबिका कोहली इन दिनों बैंड आफ बॉयज के नये म्यूजिकल वीडियो नजरों से धाेखा से धूम मचा रही हैं।

टीवी शो अनुपमा फेम सुधांशु पांडे बैंड आफ बॉयज के पांच मुख्य किरदारों में से एक हैं और इनके बीच अंबिका कोहली अपने डांस और अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं।

आगरा की रहने वाली अंबिका कोहली के पिता फोटोग्राफर राकेश कोहली हैं। अंबिका ने बताया कि साढ़े चार वर्ष पूर्व वो आगरा से मुंबई आ गईं थीं। शुरुआत में बैंक ग्राउंड आर्टिस्ट के रूप में काम किया। उसी वक्त प्रसिद्धि कोरियोग्राफर एवं डायरेक्टर रेमो डिसूजा की निगाह पड़ी। बस तभी से करियर की गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली। लगातार कोरियोग्राफी के अनुभव लेते हुए सलमान खान, शाहीद कपूर, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, टाइगर श्राफ, बादशाह जैसे नामचीन सितारों को कोरियोग्राफ किया। अब स्वयं वीडियो म्यूजिक एलबम में पर्दे पर उतरीं हैं। अंबिका ने बताया कि वो फ्रीलॉन्सिंग काेरियाेग्राफी कर रही हैं। आने वाले समय में अपनी स्टाइल को नई पहचान देना चाहती हैं। बैंड आफ बॉयज की कोरियाेग्राफी आदिल शेख ने की है।

अंबिका के पिता राकेश कोहली का कहना है कि अंबिका बचपन से ही नृत्य संगीत के प्रति समर्पित रही। उसकी इस प्रतिभा को देखते हुए मुंबई भेजा। आज वो अपनी प्रतिभा के दम पर आगरा का नाम रोशन कर रही है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एक्शन मोड में एसपी: चेकपोस्ट से लेकर थानों तक का औचक निरीक्षण, अवैध माइनिंग और रिस्पॉन्स टाइम पर सख्त निर्देश

    पाकुड़: जिला पुलिस कप्तान (एसपी) आज पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। दिनांक 05.05.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष (Dial 112), मुफ़स्सिल थाना, मालपहाड़ी ओ.पी. सहित चांदपुर…

    बंगाल-असम एवं पुडूचेरी की जीत पर गोपीनाथपुर में भाजपा का भव्य उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल

    पाकुड़: पश्चिम बंगाल, असम और पुडूचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न झारखंड के…

    Leave a Reply