सेवा आगरा ने मोक्षदा एकादशी पर जरूरतमंदों को कंबल और भोजन किया वितरित

*सेवा आगरा ने सुल्तानगंज फ्लाईओवर के नीचे बढ़ती शीत लहर में जीवन रक्षा का अभियान किया शुरू*

*सेवा आगरा ने मोक्षदा एकादशी पर जरूरतमंदों को कंबल और भोजन किया वितरित*

आगरा। खुली छतों के दिए कब के बुझ गए होते। कोई तो है जो हवाओं के पर कुतरता है.. मशहूर शायर वसीम बरेलवी का यह शे’र बुधवार-दोपहर सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर के नीचे सार्थक और साकार होता हुआ दिखा जब प्रमुख सामाजिक संस्था ‘सेवा आगरा’ द्वारा मोक्षदा एकादशी के पावन अवसर पर गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल और भोजन के पैकेट वितरित किये गये।
इस अवसर पर सेवा आगरा के संस्थापक-अध्यक्ष, भाजपा पार्षद और प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि बढ़ती शीत लहर को देखते हुए सेवा आगरा द्वारा जीवन रक्षा का यह अभियान शुरू किया गया है। उम्मीद है कि इस नेक पहल से प्रेरणा लेकर अन्य सामाजिक संगठन भी शहर के कोने-कोने में अभियान चला कर निर्धन व जरूरतमंदों का सहारा बनेंगे।
संस्थापक श्रीमती सुमन गोयल ने कहा कि हम लोग तो घरों में रजाई ओढ़कर सो जाते हैं किंतु यह गरीब बेचारे सड़कों-गलियों, फुटपाथों और दुकानों के बाहर सर्दी में रात भर ठिठुरते रहते हैं। इनकी सुविधा के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी यह नेक पहल की गई है। आगे भी सेवा का यह सिलसिला चलता रहेगा।
मुरारी लाल गोयल पेंट वालों और श्रीमती सुमन गोयल के अलावा इस दौरान मुकेश अग्रवाल, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल और जितेंद्र सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply