अर्जुन रौतेला संवादाता। आज मंडल मुख्यालय जनपद बांदा शहर स्थित अशोक लाट प्रांगण में जनता दल यूनाइटेड महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन होने पर, शोक सभा के साथ पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संगठन के समस्त लोगों के द्वारा सरदार मनमोहन सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने का कार्य किया गया।

तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी एक अद्वितीय प्रतिभा के धनी, अपने देश के लिए समर्पित व्यक्तित्व एवं निष्ठावान कार्यशैली के प्रणेता रहे हैं। लंबी बीमारी के बाद ऐसे नेता का निधन निश्चित रूप से हमारे देश के लिए एक कमी होने का कारण बना। यदि देखा जाए तो अर्थशास्त्री के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने अनुभव एवं ज्ञान से भारतवर्ष की अर्थव्यवस्था के लिए अपने कुशल नेतृत्व से सदैव अभिसिंचित किया है, जिसके फलस्वरुप आज भारत वर्ष की अर्थव्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की जाती है। उनका स्वर्गवास होना भारतवर्ष के लिए निश्चित रूप से एक अपूर्णीय क्षति कहा जा सकता है। और प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह जी समस्त भारतवासियों के हृदय में अपना एक स्थान बना चुके हैं।
श्रंद्धाजलि अर्पित करने में शालिनी सिंह पटेल, रजनी द्विवेदी, अनिल तिवारी, दिलीप द्विवेदी, राहुल द्विवेदी, नवीन कुमार मिश्र के साथ जेडीयू के तमाम लोग उपस्थित रहे हैं।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel





