अर्जुन रौतेला संवादाता। आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ पर राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे की अध्यक्षता में संगठन सृजन, बृज ज़ोन आगरा की एक बैठक हुई जिसमें आगरा से जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष पदों के सभी दावेदारों के साथ वार्ता हुई और सभी के साक्षात्कार भी लिए गये।
कांग्रेस पार्टी में शनिवार को जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष पद के लिए लगभग 40 दावेदारों के चुनाव अधिकारियों के सामने अपने दावे पेश किये। सुबह से ही लखनऊ कार्यालय पर दावेदार और उनके समर्थक भारी संख्या में पहुंचने लगे थे। किसी ने पार्टी में लंबे समय से किए कार्यों का ब्यौरा दिया तो किसी दावेदार ने प्रस्तावकों और समर्थन में अपने जान पहचान के नेताओं का ब्यौरा भी दिया।

दावेदारों का केवल कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता होना और संगठन में उनके कार्यों को ही देखा जाएगा।
आगरा से वर्तमान जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा व शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने भी अपने-अपने पदों को बरकरार रखने के लिए अपने समर्थकों के साथ दावेदारी की इनके अलावा संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेताओं, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद राज्यसभा प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. एल. पुनिया, सांसद किशोरी लाल शर्मा और राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम भी उपस्थित रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel


