अर्जुन रौतेला संवादाता। बांदा, 19 फरवरी – जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कार्यालय, बांदा में आज छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष देवेश कुमार ओमर की अध्यक्षता में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद शालिनी सिंह पटेल ने शिवाजी महाराज के जीवन, उनके संघर्ष, पराक्रम और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन हमें साहस, निष्ठा और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है।

नए पदाधिकारियों का स्वागत और मनोनयन
इस अवसर पर जेडीयू को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नए सदस्यों को शामिल किया गया और विभिन्न पदों पर मनोनयन किया गया घनश्याम कोटार्य, जो पूर्व में स्वराज्य पैंथर संगठन से जुड़े थे, ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की और उन्हें जिलाध्यक्ष, जेडीयू बुनकर प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया। विनय कुमार और शकुंतला यादव, जिन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) को छोड़कर जेडीयू की सदस्यता ली, को क्रमशः जेडीयू तहसील उपाध्यक्ष, नरैनी नियुक्त किया गया। विकास कुमार, जो पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में थे, अब जेडीयू में शामिल हो गए हैं। कुसमा देवी और अर्चना देवी, जो सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं, को नगर उपाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, जेडीयू बांदा बनाया गया। सुधांशु राजन को नगर विकास प्रकोष्ठ, जेडीयू बांदा का पदभार सौंपा गया।

संवाद और संगठन विस्तार पर जोर
कार्यक्रम के दौरान जेडीयू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को विस्तार देने के लिए नए पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जदयू बांदा नीरज सिंह, नगर अध्यक्ष जेडीयू बांदा देवेश कुमार ओमर,रुपेश पुरवार नगर अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ जेडीयू बांदा, सत्यम द्विवेदी जिला अध्यक्ष आई टी प्रकोष्ठ बांदा, जानकी देवी आदि लोग उपस्थिति रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




