रानी पद्मावती सम्मान देकर बालिकाओं का किया उत्साहवर्धन”

अर्जुन रौतेला संवादाता। रानी पद्मावती महिला मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस आगरा में “रानी पद्मावती सम्मान समारोह” में आत्म रक्षा के क्षेत्र में पारंगत 11 बालिकाओं को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा डॉ. मंजू भदौरिया ने सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया।

सम्मानित बालिकाओं में ऐश्वर्या प्रभा राज, ताश्वी जुरल, आस्था सिकरवार, शिवानी चौहान, वैष्णवी मिश्रा, वैष्णवी वर्मा, कीर्ति अग्रवाल, श्रेया सिंह, ख्याति सिंह चौहान, वर्तिका किशोर, कृतिका गहलोत प्रमुख रूप से शामिल रही।
कार्यक्रम की संयोजिका मनीषा सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि उनकी संस्था के माध्यम से ग्रामीण अंचल की बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है ये बालिका ताइक्वांडो में आत्म रक्षा प्रशिक्षण में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर तमाम मेडल हासिल कर चुकी हैं जिन्हें यह सम्मान दिया गया है।


मुख्य अतिथि मंजू भदौरिया ने कहा कि भारतभूमि पर हर दिन ही महिलाओं को समर्पित है। बिना मातृशक्ति के जीवन की कल्पना बेकार है। आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत अर्चना गोस्वामी, भावना वरदान शर्मा, संध्या जोशी, नीरू शर्मा, डॉ. रचना गुप्ता, मंजू गुप्ता उपस्थिति रहीं।


कार्यक्रम का संचालन अलका सिंह शर्मा द्वारा किया गया ‎। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा चौहान, कुसुम सिंह, डॉ सुकीर्ति सिंह, शशि उपाध्याय, प्रियंका धाकरे, सोमलता चौहान, कोच शिवम गुप्ता अभिषेक आदि ने सहयोग दिया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात कांग्रेस के कद्दावर नेता श्री जवाहर उपाध्याय ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा अपना इस्तीफा जानिए वज़ह

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य पद से जवाहर उपाध्याय का इस्तीफा गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा को संबोधित एक पत्र के…

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद जिला कलेक्टर को कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद में भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को विशेष राहत पैकेज देने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को सौंपा…

    Leave a Reply