सपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

संवादाता अर्जुन रौतेला। समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने धनीपुर क्षेत्र के ज्वालागढ़ में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नुक्कड़ सभा कर देश प्रदेश की समस्त महिलाओं को बधाई दी।

लक्ष्मी धनगर ने बताया कि डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में महिलाओं को बराबरी का अधिकार देकर महिला सशक्तिकरण में अतुलनीय एवं अकल्पनीय योगदान दिया हैं, बाबा साहब का अनुसरण करते हुये समाजवादी पार्टी ने शोषित, वंचित वर्ग की महान महिला नेता फूलन देवी जैसी अनेकों महिलाओं को आर्थिक, सांस्कृतिक राजनीति, सामाजिक एवं खेल के क्षेत्र में सम्मानित कर महिला सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका का निर्वाह किया हैं, जिसके कारण उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में हर क्षेत्र में आज महिलाओं की भागीदारी दिनोदिन बढ़ रही है।

जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर अखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी की नीतियाँ महिला सशक्तीकरण के लिये हमेशा अग्रणी रहें हैं, और महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिये हमेशा प्रतिबद्ध हैं । देश की महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है, लेकिन यह भी कटु सत्य है कि आज भी कई क्षेत्रों में उन्हें लैंगिक असमानता, भेदभाव झेलना पड़ता है, अधिकांश महिलाओं को परिवार में निर्णय लेने का अधिकार और स्वतंत्रता नहीं मिल पाई है। महिलाओं के उत्थान और सुरक्षा के लिए प्रत्येक महिला को जागरूक करना आवश्यक है। जिस तरह से परिवार की गाड़ी दोनों पहियों के बल पर ही आगे बढ़ती है, उसी तरह से देश व प्रदेश का रथ भी पुरुष और महिला के पारस्परिक सहयोग से ही आगे बढेगा । जब व्यावहारिक रूप से महिला और पुरुषों में समानता आएगी, तभी महिला दिवस मनाने की सार्थकता पूरी होगी है।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में मनीषा सिंह, नेहा देवी, लाडो देवी, नीलम बघेल, शीला देवी, रामवती देवी, विद्या देवी, चिंता देवी, कमलेश देवी, रजनी बघेल, नीरज, राजकली, शकुंतला, सीमा बघेल, हेमा बघेल, स्नेह बघेल, शोभा, विमलेश, प्रेमवती, वीरवती इत्यादि महिलायें शामिल हुई ।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के राजस्थान युवा संघ के निडर साहसी एवम् मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी शेखावत की मौत का समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व गुजरात प्रमुख श्री सी आर पाटील एवम् विधायक श्री मति संगीता पाटिल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष तथा कपड़ा उद्योग से जुड़े जाने-माने व्यापारी विक्रमसिंह शेखावत का हार्ट अटैक के…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में एक सनसनी फैला देने वाली धटना सामने आई है मां बाप शादी के लिए राजी न होने पर प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ पहुंचा होटल: होटल में की आत्महत्या 3 साल से चल रहा था दोनों में मोहब्बत

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के पर्वत पाटिया इलाके में रहने वाले और फरसाण (नमकीन) के व्यवसाय से जुड़े 28 वर्षीय युवक विनेश विक्रम…

    Leave a Reply