रूनकता। 14 मार्च होली और जुमे को लेकर रूनकता जामा मस्जिद इमाम मुफ्ती शफीकुर्ररहमान क़ासमी की अपील. 

रूनकता। 14 मार्च होली और जुमे को लेकर जामा मस्जिद इमाम मुफ्ती शफीकुर्रहमान क़ासमी की अपील

 

 

देशभर में 14 मार्च को एक ओर जहां रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, वहीं दूसरी ओर रमज़ान उल मुबारक के पवित्र महीने का दूसरा जुमा भी इसी दिन है। इस विशेष संयोग को ध्यान में रखते हुए जामा मस्जिद रूनकता, आगरा के इमाम व खतीब मुफ्ती शफीकुर्रहमान क़ासमी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।

 

मुफ्ती साहब ने बताया कि 14 मार्च को बिरादरा ने वतन हिन्दू भाइयों का होली का त्योहार मनाया जाएगा, जिस कारण शहर में रौनक और हलचल अधिक रहेगी। ऐसे में हालात को मद्देनज़र रखते हुए जामा मस्जिद में जुमे की नमाज़ का समय परिवर्तित किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि जुमे की नमाज़ 14 मार्च को दोपहर 2:30 बजे अदा की जाएगी। यह समय बदलाव आसपास की अन्य मस्जिदों पर भी लागू होगा।

 

उन्होंने अपील की कि दूर-दराज से आने वाले लोग अपने-अपने मोहल्लों की मस्जिदों में ही नमाज़ अदा करें, ताकि भीड़भाड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके। उन्होंने मुसलमानों से देश में अमन, चैन और भाईचारे को बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि रमज़ान का महीना इबादत, सब्र और बर्दाश्त का महीना है। इसलिए सभी को संयम और तहम्मुल से काम लेना चाहिए।

 

मुफ्ती शफीकुर्रहमान क़ासमी ने सभी से शांति बनाए रखने की गुज़ारिश करते हुए कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि समाज में आपसी सौहार्द और एकता को बनाए रखें।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु   सूरत। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागुन एकादशी के पावन पर्व पर सूरत शहर…

    Leave a Reply