बहराइच * थाना समाधान दिवस पर डीएम व एसपी द्वारा फरियादियों की सुनी गई समस्या दिये निर्देश*मनोज त्रिपाठी .

आज बहराइच जनपद के प्रत्येक थाना स्तर पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह द्वारा थाना पयागपुर व थाना विशेश्वरगंज में “थाना समाधान दिवस” की अध्यक्षता की गई । इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर जन शिकायतों की निष्पक्ष जाँच हेतु विधिक निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए गए । थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही भूमि विवाद के मामले में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही एस0पी0 द्वारा थानों के त्यौहार रजिस्टर व जन शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त पुलिस उपाधीक्षक द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों में उपस्थित रहकर जन शिकायतों का निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    इंचार्ज चीफ फायर ऑफिसर ₹20000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार एंटी करप्शन ब्यूरो का सफल ऑपरेशन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   गांधीनगर में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई: फायर NOC के लिए ₹20 हजार की रिश्वत लेते इंचार्ज चीफ फायर ऑफिसर गिरफ्तार गांधीनगर:…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस ने 13240 शराब की बोतल को किया नष्ट बड़े अधिकारी रहे मौजूद

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में प्रोहिबिशन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ से अधिक की शराब व मुद्देमाल नष्ट सूरत, 15 सितंबर 2026: सूरत…

    Leave a Reply