अछनेरा।मेले हमारी विरासत और संस्कृति को बढ़ावा देते हैं – डॉ. रामेश्वर चौधरी…

मेले हमारी विरासत और संस्कृति को बढ़ावा देते हैं – डॉ. रामेश्वर चौधरी।

अछनेरा (आगरा)। प्राचीन परंपराओं को सहेजते हुए अछनेरा ब्लॉक के गांव महुअर में पूर्णिमा तिथि पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फतेहपुर सीकरी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।

डॉ. चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मेलों की संस्कृति हमारी सामाजिक एकता, परंपराओं और लोक विरासत को सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले ऐसे मेलों की परंपरा को जीवित रखना हम सभी की सामूहिक ज़िम्मेदारी है।

उन्होंने मेला समिति और गांव की समस्त सरदारी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा, “आप सभी ने जो स्नेह और सम्मान दिया है, उसके लिए मैं सदा ऋणी रहूंगा। यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। स्थानीय बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, झूलों और पारंपरिक दुकानों का आनंद लिया। मेला समिति ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अथक प्रयास किए, जिसकी सराहना अतिथियों और ग्रामीणों ने खुले दिल से की।

ग्रामीणों ने भी इस आयोजन को लेकर उत्साह जताया और कहा कि ऐसे मेले गांव के सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करते हैं तथा आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दक्षिणी बाइपास पर हुआ दर्दनाक हादसा बोलोरो पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर

    दक्षिणी बाइपास पर दर्दनाक हादसा, भात भरने जा रहे दलित परिवार के 35-40 लोग घायल किरावली बीती रात दक्षिणी बाइपास पर करहारा गांव के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    Leave a Reply