भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वी जन्म जयंती पर सूरत शहर कांग्रेस कमेटी

सूरत शहर कांग्रेस द्वारा भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

सूरत, 14 अप्रैल – भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती के अवसर पर सूरत शहर कांग्रेस पार्टी द्वारा मान दरवाजा स्थित बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर सूरत शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री धनसुख राजपूत के नेतृत्व में पूर्व पार्षदों, कोर कमेटी के सदस्य, फ्रंटल संगठनों के प्रमुख, महिला प्रकोष्ठ, अन्य प्रकोष्ठों के अध्यक्षों तथा वार्ड स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के पश्चात श्री धनसुखभाई राजपूत द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी की “हाथ से हाथ जोड़ो” यात्रा को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में शक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सी. एम. सोनवडे साहेब के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सूरत शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेशभाई सावलिया, संजयभाई रामानंदी, प्रदीपभाई मोर्य श्री हरीश भाई सूर्यवंशी श्री भूपेंद्र भाई सोलंकी जयेश भाई भट के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया
टी यन न्यूज 24 संवाददाता राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879 855 419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर के करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव में बेचे जाने पर ट्रस्टियों के ऊपर लगे इल्जाम ( श्री अतुल भाई दवे सनातनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता )

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों रुपए की…

    Leave a Reply