बहराइच * डीएम व एसपी द्वारा किया गया कटान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण *मनोज त्रिपाठी.

बहराइच डीएम व एसपी ने कटान प्रभावित ग्राम जानकीनगर का किया निरीक्षण

पीड़ित परिवारों के रहने व भोजन के उचित प्रबन्ध करने के दिये निर्देश

टीमें बढ़ाकर कटानरोधी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश

 

बहराइच 01 जुलाई। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह के साथ तहसील महसी अन्तर्गत कटान प्रभावित ग्राम जानकीनगर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता, सरयू ड्रेनेज खण्ड-प्रथम ने बताया कि ग्राम जानकीनगर में घाघरा नदी द्वारा लगभग 1.000 कि.मी. लम्बाई में तीव्र कटान हो रही है। श्री वर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा कटान रोकने का कार्य प्रगति पर है। डीएम ने निर्देश दिया कि टीमें बढ़ाकर युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए कटान को नियंत्रित किया जाय। डीएम ने मौके पर मौजूद तहसीलदार विकास कुमार व खण्ड विकास अधिकारी हेमन्त यादव को निर्देश दिया कि कटान प्रभावित विस्थापित परिवारों के रहने व भोजन इत्यादि का उचित प्रबन्ध किया जाय। इस अवसर पर डीएम व एसपी ने कटान प्रभावित परिवारों से भी भेंट कर उनका कुशल क्षेम पूछा तथा बच्चों को फल का वितरण किया। मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निर्यातको को बीमा सहायता देने के सरकार के कदम का स्वागत करते सी ए आई टी के अध्यक्ष श्री चम्पा लाल बोधरा जी

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *पश्चिम एशिया संकट से गारमेंट निर्यातकों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर टेक्सटाइल गारमेंट कमेटी ने जताई चिंता* *निर्यातकों को बीमा सहायता देने के…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर चोटा पुल क्षेत्र के एक युवक से हनी ट्रैप के जरिए उगाही करने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मेहुल जाडेजा, जाडेजा की गर्लफ्रेंड तथा अन्य एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के चोटा पुल क्षेत्र में एक युवक से हनीट्रैप के जरिए उगाही करने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है।…

    Leave a Reply