एक करोड़ से होगा जैन मंदिर का जीर्णोद्धार एत्मादपुर कस्बे के जैन मंदिर के जीर्णोद्धार

एक करोड़ से होगा जैन मंदिर का जीर्णोद्धार

एत्मादपुर कस्बे के जैन मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्याकरण के लिए संस्कृति एवं पर्यटन विभाग ने विधायक डॉ धर्मपाल सिंह की पहल पर एक करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। यहां जैन समाज की राय के आधार पर कार्य पूर्ण होंगे। विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने बताया कि एत्मादपुर के ऐतिहासिक जैन मंदिर का जीर्णोद्धार और सौंदर्याकरण होगा। पर्यटन विभाग ने इसे वित्तीय वर्ष की

विधायक डा. धर्मपाल सिंह।

कार्ययोजना में शामिल किया है। तीर्थ श्री महावीर जी और तिजारा जी की तर्ज पर एत्मादपुर जैन मंदिर का

कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन और संस्कृति विभाग की संयुक्त टीम जल्द ही मंदिर परिसर का सर्वे करेगी। इसमें स्थानीय जैन समाज के लोगों की राय, सुझाव और प्रस्ताव शामिल किए जाएंगे। समाज की एकमत राय के आधार पर ही निर्माण कार्य शुरू होगा। जैन समाज के अध्यक्ष विनय कुमार जैन अन्ना, महामंत्री ईशान इन्द्र जैन, विमल जैन सहित समाज के लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है। कहा है कि विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने कस्बे के जैन समाज को सौगात दी है। जल्द ही उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किरावली। नगर पंचायत किरावली की बोर्ड बैठक सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में…

    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र, मिला स्नेह और आशीर्वाद

    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र, मिला स्नेह और आशीर्वाद आगरा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आगरा आवासीय दृष्टिबाधित विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों ने सामाजिक संवेदना, अपनत्व और…

    Leave a Reply