नागरी प्रचारणी सभा में साहित्य साधिका समिति के तीजोत्सव की छाई ‘हरियाली

 

*हरियाली चहुँ ओर बिछी, आनंदित मन का आँगन*

*नागरी प्रचारणी सभा में साहित्य साधिका समिति के तीजोत्सव की छाई ‘हरियाली’*

*नारी सशक्तीकरण की मिसाल उपन्यास ‘गाथा पंचकन्या’ की रचनाकार रेनू ‘अंशुल’ को प्रदान किया सारस्वत सम्मान*

आगरा। साहित्य साधिका समिति द्वारा सोमवार को नागरी प्रचारिणी सभा परिसर में धूमधाम से हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। महिला साहित्यकारों ने हरे हरे परिधानों में हरीतिमा को साकार करते हुए आनंददाई पलों को साझा किया।
सचिव डॉ. यशोधरा यादव ‘यशो’ ने मनोभाव यूँ व्यक्त किए- “आया मनभावन सावन, शिव शक्ति का है अर्चन। हरियाली चहुँ ओर बिछी, आनंदित मन का आँगन..”
कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण की मिसाल उपन्यास ‘गाथा पंचकन्या’ की रचनाकार आगरा में पली बढ़ीं किंतु वर्तमान में गाजियाबाद निवासी वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती रेनू ‘अंशुल’ को सारस्वत सम्मान प्रदान किया गया। उनके सहधर्मी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी अंशुल अग्रवाल जी को भी शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान समिति की संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह, श्रीमती रमा वर्मा ‘श्याम’, अध्यक्ष डॉ. रेखा कक्कड़, संरक्षक श्रीमती कमलेश त्रिवेदी (हापुड़), सचिव डॉ. यशोधरा यादव ‘यशो’, डॉ. मधु भारद्वाज, डॉ. नीलम भटनागर, राज फौजदार, माया अशोक, विजया तिवारी, सावित्री राठौर, सुमन शुक्ला, निवेदिता दिनकर, प्रभा शर्मा, ममता भारती, डॉ. मंजू स्वाती, डॉ. अलका चौधरी और सुधा वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
डॉ. रेखा कक्कड़ ने सम्मानित रचनाकार रेनू ‘अंशुल’ का परिचय प्रस्तुत किया। संगीता अग्रवाल ने सरस्वती वंदना और यशोधरा यादव ‘यशो’ ने संचालन किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी

    रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी आगरा:– पवित्र माह रमज़ान के मुकद्दस मौके पर दरगाह छोटे-बड़े सरकार के…

    बहराइच *मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा – बहराइच हाइवे पर बाइक चालक पति को व पत्नी तथा बच्चे को ट्रक ने मारी टक्कर दो की दर्दनाक मौत *मनोज त्रिपाठी.

    हरदी थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी सोनू निषाद (25) वर्ष 2 दिन पहले अपनी पत्नी मंगला (23) वर्ष दो वर्ष के बेटे शिवा के साथ बाइक से अपने ननिहाल…

    Leave a Reply