गाँव अगरपुर की युवा टीम ने कांवड़ियों को बांटे फल और पानी। 

गाँव अगरपुर की युवा टीम ने कांवड़ियों को बांटे फल और पानी।

एत्मादपुर। गाँव अगरपुर की युवा टीम ने सोमवार को सोरों घाट से कासगंज, सिकंदरा राव, जलेसर, आँवलखेड़ा, अगरपुर तिराहा, मुड़ी चौराहा, टेड़ी बगिया, रामबाग क्षेत्र से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों को फल और जल वित्तरीत किए।

गाँव की युवा टीम ने सोमवार को गाँव अगरपुर तिराहा जलेसर रोड आगरा पर से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों को फल और जल वित्तरीत किए। युवा समाजसेवी प्रवीण चौहान, रोहित चौहान, सोमेन्द्र चौहान ने कांवड़ यात्रा के दौरान सोरों जी गंगा घाट से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्तों को फल और पानी आदि वित्तरीत किया। उन्होंने कहा कि सावन के इस पवित्र महीने में शिव भक्तों की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस तरह से शिव भक्तों की सेवा कर अच्छा लगता है। कहा कि सभी को कावड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा करनी चाहिए। और आपको बता दे कासगंज जिले के तीर्थस्थल सोरों में हर वर्ष मेला मार्गशीर्ष का आयोजन किया जाता है। यह मेला पूरे एक महीने तक चलता है। इस मेले में कई प्रदेशों के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें लगाने भी आते है। इस मेले को देखने के लिए ग्वालियर, आगरा, मध्यप्रदेश, जयपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उतराखंड सहित अन्य राज्यों से हजारों लोग आते है।

इस दौरान युवा समाजसेवी कुँवर ठाकुर प्रवीण चौहान जी, रोहित चौहान, सोमेन्द्र चौहान, मानवेन्द्र चौहान, रिंकू चौहान, अभिषेक चौहान, लोकेन्द्र चौहान, सनी चौहान, मनीष चौहान, करण चौहान और हर्ष चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

admin

एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

Related Posts

षटतिला एकादशी पर सजेगा श्याम साँवरे का दरबार, संकीर्तन में डूबेंगे श्याम प्रेमी

नीरज तिवारी आगरा।। आज कृष्ण पक्ष की पावन षटतिला एकादशी के अवसर पर श्री श्याम आस्था परिवार, किरावली की ओर से भव्य श्याम साँवरे का दरबार सजाया जाएगा। इस अवसर…

मकर संक्रांति 2026 एकादशी का होने से दान करने मे रखें खास ख्याल

मकर संक्रांति का त्योहार बुधवार को विशेष संयोग में मनाया जाएगा। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे साथ ही षटतिला एकादशी का शुभ संयोग भी बनेगा। तिथि…

Leave a Reply