बहराइच *15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहरेगा राष्ट्रीय झंडा *मनोज त्रिपाठी.

हर घर तिरंगा फहरेगा झंडा
15 अगस्त की तैयारी-
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शिवभूषण सिंह उपस्थित रहे ।कार्यशाला के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे ने की ।मंच संचालन कार्यक्रम के जिला संयोजक व जिला महामंत्री नन्हेंलाल लोधी ने किया। अपने उदबोधन में जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पार्टी द्वारा घर-घर तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम किया जाना है। संसद में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता आज भारत के दूसरे उत्सव और गौरव गान का समय है यह विजय उत्सव आतंक हेडक्वार्टर को मिट्टी में मिलना है यह विजय उत्सव सिंदूर की सौगंध को पूरा करने का है यह विजय उत्सव भारत की सेवा के शौर्य और समर्थ का है इस कारण से भी हम सभी को इस कार्यक्रम के माध्यम से हर घर तिरंगा और यात्रा के माध्यम से लोगों के दिलों में राष्ट्र भक्ति जगाने का कार्य करेंगे। मुख्य अतिथि शिव भूषण सिंह ने कहा कि अबकी बार मन की बात में माननीय प्रधानमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए सब का जोश हाई रहता है। गरीब और अमीर हो छोटा घर हो या बड़ा घर हो तिरंगा फहराकर राष्ट्र भक्ति से और ओतप्रोत होता है। हम सबको बस यही कार्य करना है कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण करने के पश्चात वंदे मातरम गीत जिला मंत्री हेमा निगम व पुष्पा चौधरी ने प्रस्तुत किया व कार्यक्रम के समापन के अवसर पर राष्ट्रगान जिला मंत्री डॉक्टर डिंपल जैन व महिला मोर्चा जिला संयोजिका रंजीता श्रीवास्तव के द्वारा प्रस्तुत किया किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल पयागपुर विधानसभा विधायक सुभाष त्रिपाठी उपस्थित रहे। संगोष्ठी में जिला पदाधिकारी राहुल राय, रणविजय सिंह, उमाशंकर तिवारी, सुषमा चौधरी , सुरेश गुप्ता, जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र मोहन आर्य, जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव , संजय राव , हेमा निगम डॉक्टर डिंपल जैन , रामनिवास जायसवाल , अरुडेन्द्र सिंह अंकित सौरभ मिश्र, प्रमोद पांडे, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा, प्रभात शुक्ला , अखिलेश यादव रामकृपाल मिश्र , रंजीता श्रीवास्तव सहित उनकी समस्त टीम सभी मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी गण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    यूपी की एसआई जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पूछे गए एक वैकल्पिक उत्तर से भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने कहा है कि व्यक्तिगत रूप से मेरी असहमति है,*मनोज त्रिपाठी.

    *उत्तर प्रदेश की एसआई जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पूछे गए एक वैकल्पिक उत्तर से व्यक्तिगत रूप में मेरी असहमति है- दिनेश शर्मा* सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। उक्त…

    उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के हिंदी खंड में एक ऐसा प्रश्न पर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा है कि ” पंडित ” शब्द विद्वता का प्रतीक है, उपहास का नहीं *मनोज त्रिपाठी.

    *”पंडित” शब्द विद्वता का प्रतीक है, उपहास का नहीं- विधायक राज प्रसाद उपाध्याय* ‼️उत्तर प्रदेश पुलिस सब – इंस्पेक्टर(SI) भर्ती परीक्षा के हिंदी खंड में (14 मार्च 2026) एक ऐसा…

    Leave a Reply