बहराइच * प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण -खाद्यान्न कीट कटान पीड़ितों को किया वितरित *मनोज त्रिपाठी.

बहराइच भे बाढ प्रभावित क्षेत्र का प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण
कटान प्रभावित लोगों को वितरित किया खाद्यान्न किट

जनपद में हो रही वर्षा के फलस्वरूप नदियों के जलस्तर में हुई बढ़ोत्तरी के कारण जलभराव व बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाने के दृष्टिगत प्रदेश के मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच सूर्य प्रताप शाही ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र व अन्य अधिकारियों के साथ जनपद के प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायज़ा लिया।
प्रभारी मंत्री शाही ने घाघराघाट स्थित केन्द्रीय जल आयोग के गेज स्टेशन पहुंचकर नदियों के जल स्तर के बारे में जानकारी प्राप्त की। मौके पर मौजूद अधि.अभि. सरयू ड्रेनेज खण्ड जे.पी. वर्मा ने प्रभारी मंत्री को नदियों के रूझान, जल स्तर एवं वाटर डिस्चार्ज के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
मुख्यमंत्री जी द्वारा तत्काल सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर निर्देश दिया गया है कि तत्काल सभी एहतियाती कदम उठायें तथा बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता प्रदान की जाये।
प्रभारी मंत्री शाही ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि आपदा के दौरान प्रदेश सरकार, शासन व प्रशासन आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर भारत सरकार व प्रदेश सरकार आमजन के लिए अनेकों विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास कर रही है । मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध कोयला लदे 14 वाहन जब्त, 30 क्विंटल कच्चा कोयला बरामद

    एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने दुर्गापुर मोड़ के पास की छापेमारी; केस दर्ज पाकुड़: जिला पुलिस अधीक्षक के सख्त आदेश पर अवैध कोयला कारोबार के विरुद्ध पाकुड़…

    मजदूर दिवस पर भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू की सराहनीय पहल, श्रमिकों के बीच बांटी मिठाई और सामग्री

    पिपलजोड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मजदूरों के योगदान को सराहा; कहा- मजदूर समाज की रीढ़ हैं पाकुड़: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड के पिपलजोड़ी में भाजपा नेता…

    Leave a Reply