अर्जुन रौतेला। अमृत 20 कार्यक्रम के अन्तर्गत आगरा पेयजल पुनर्गठन योजना (ट्रांस यमुना जोन-। एवं ।।) की स्वीकृत लागत 41294 करोड है। योजनान्तर्गत मुख्य रूप से ट्रान्स जमुना जोन-1 व जोन-2 में 11 वार्ड यथा कछपुरा, नाऊ की सराय, भगवती बाग, सीतानगर, ट्रान्स यमुना फेज-1, शाहदरा, नरायच पश्चिम, नरायच पूर्व, यमुना पार प्रकाश नगर, नवलगंज तथा टेडी बगिया के क्षेत्र को पेयजलापूर्ति से लाभान्वित किया जायेगा। उक्त योजना के पैकेज-1 के अन्तर्गत एडवांस डब्ल्यू०टी०पी० (क्षमता 55 MLD)-1 नग, इन्टैक वैल/जैक वैल-1. एप्रोच ब्रिज-1 नग, रौं वाटर राइजिंग मेन-700 मी० एवं तत्सम्बन्धी कार्य किये जाने प्रस्तावित है, जिसकी निविदा स्वीकृत हो चुकी है एवं फर्म मैसर्स ई.एम.एस. लिमिटेड, नई दिल्ली को उ० प्र० जल निगम (नगरीय) द्वारा कार्यादेश निर्गत किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। योजना के पैकेज 2 के अन्तर्गत उच्च जलाशय-11 नग, भूमिगत जलाशय-4 नग, वितरण प्रणाली-268.79 किमी०, राइजिंग मेन-7.77 कि०मी०, फीडर मेन-41.39 कि०मी०, पेयजल गृह संयोजन-55881 नग, पम्पिंग सैट-33 नग एवं तत्सम्बन्धी कार्य किये जाने प्रस्तावित है. जिसकी निविदा स्वीकृत की जा चुकी है एवं उ० प्र० जल निगम (नगरीय) द्वारा फर्म मैसर्स जिओ मिलर जैनको (जे०वी०), नई दिल्ली से अनुबन्ध गठन किया जा चुका है, जिसके उपरान्त लगभग 15 दिन में कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा। उक्त दोनों पैकेजों के समस्त कार्य पूर्ण होने के उपरान्त 55881 नग पेयजल गृह सयोजन के माध्यम से आगरा नगर के ट्रांस यमुना जोन-। एवं ।। क्षेत्र की लगभग 2.75 लाख जनसंख्या को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति से लाभान्वित “किया जायेगा।

अमृत 2.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत एत्मादपुर नगर पालिका पालिका परिषद पेयजल आपूर्ति योजना की स्वीकृत लागत 37,72 करोड है। योजनान्तर्गत मुख्य रूप से एत्मादपुर नगर पालिका परिषद के समस्त 25 वार्डों को पेयजलापूर्ति से लाभान्वित किया जायेगा। उक्त योजना के अन्तर्गत उच्च जलाशय-02 नग, भूमिगत जलाशय-१ नग, वितरण प्रणाली -62.70 किमी०, राइजिंग मेन-800 मी० फीडर मेन-8.50 कि०मी०, पेयजल गृह संयोजन 7007 नग, पम्पिंग प्लान्ट-06 नग इत्यादि तत्सम्बन्धी कार्य किये जाने प्रस्तावित हैं। उ० प्र० जल निगम (नगरीय) द्वारा फर्म मैसर्स एच.एम.एस. इन्फ्राटक प्रा०लि०, आगरा के साथ अनुबन्ध गठन किया जा चुका है। योजना के कार्य प्रगति पर हैं। आगरा पेयजल पुनर्गठन योजना (ट्रांस यमुना जोन। एवं 11) के अन्तर्गत ग्राम पोइया में प्रस्तावित एडवांस डब्ल्यू.टी.पी. (क्षमता 55 एम.एल.डी.) में से 06 एम.एल.डी. पेयजल द्वारा एत्मादपुर नगर पालिका परिषद पेयजल आपूर्ति योजना के समस्त कार्य पूर्ण करते हुये 7007 नग पेयजल गृह सयोजन के माध्यम से एत्मादपुर नगर पालिका परिषद की लगभग 30 हजार जनसंख्या को स्वच्छ बेयजल आपूर्ति से लाभान्वित किया जायेगा।

यमुना नदी के पानी को शुद्ध करने के लिए इस योजना के अंतर्गत एक एडवांस टर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) का निर्माण किया जाएगा। इस प्लांट में सबसे पहले MBBR तकनीक का उपयोग कर पानी से गंदगी, मिट्टी, बदबू और हानिकारक जीवाणु हटाए जाएंगे। इसके बाद अल्ट्रा फिल्ट्रेशन प्रक्रिया द्वारा पानी में मौजूद सूक्ष्म कण और बैक्टीरिया को भी अलग किया जाएगा। फिर RO (रिवर्स ऑस्मोसिस) सिस्टम के माध्यम से पानी में घुले हुए लवण और शेष हानिकारक तत्वों को हटाया जाएगा। अंत में डिसइंफेक्शन प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिससे पानी में मौजूद किसी भी शेष जीवाणु या बैक्टीरिया का नाश हो सके।
इन सभी चरणों के बाद पानी पूरी तरह से साफ, सुरक्षित और पीने योग्य हो जाएगा, जिसे पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से जनता को शुद्ध पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।
अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




