कस्बाभर में आजादी के जश्न की धूमः सभी सरकारी संस्थानों और स्कूल-कॉलेजों व निज स्थानो पर फहराया गया तिरंगा, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
15 अगस्त को देशभर के साथ आगरा के फतेहपुर सीकरी में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने ध्वजारोहण किया।
आगरा जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर फतेहपुर सीकरी की नगर पालिका -कॉलेजों स्कूल तक राष्ट्रगान की गूंज और तिरंगे के रंगों में रंगा माहौल देखने को मिला। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फतेहपुर सीकरी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा दीवान ए आम पर ध्वजारोहण किया गया। पालिका अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम द्वारा नगर पालिका परिषद व निज निवास पर ध्वजारोहण किया गया। एस आई पब्लिक स्कूल व एस एस सी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने देश भक्ति गीत गाय। विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और युवाओं को देशभक्ति तथा एकता का संदेश दिया। पूरे शहर में देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रैलियों से आजादी का जश्न मनाया गया।
तस्वीरों में देखें….


SSC पब्लिक स्कूल फतेहपुर सीकरी


S.I. पब्लिक स्कूल फतेहपुर सीकरी


नगर पालिका अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम
फतेहपुर सीकरी


ASI दीवान ए आम फतेहपुर सीकरी

मदरसा फैजाने हजरत शेख सलीम चिश्ती संतोष नगर फतेहपुर सीकरी
Updated Video




Subscribe to my channel




