प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस !

एत्मादपुर। तहसील ऐत्मादपुर के गाँव अगरपुर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गाँव के प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह विद्यालय प्रांगण में प्रधानाध्यापक श्रीमती गुंजन राणा जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा समाजसेवी कुँवर ठाकुर प्रवीण चौहान जी, मानवेन्द्र चौहान, रिंकू चौहान, मनीष चौहान, और करण चौहान और गाँव के बुजुर्ग, अभिभावक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई और “भारत माता की जय” के नारे लगाए गए।
Updated Video




Subscribe to my channel






